Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अंतरवेलिया प्लांट में करवाई ऑक्सीजन की व्यवस्था
22, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर 
     कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा कर जिले की व्यवस्था को बताकर ऑक्सीजन के टैंकर जरूरत बताई, साथ ही बताया कि, कहीं बेड की कमी है तो कहीं ऑक्सीजन की कमी है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने मेघनगर से कुछ दूरी पर अंतरवेलिया गांव में स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर ऑक्सीजन लेकर पहुंचे टेंकर से अन्य जगह ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था की है, जहां से ऑक्सीजन मेघनगर, झाबुआ, पेटलावद, राणापुर के साथ आस-पास के क्षेत्रों में एवं जिलों में पहुंचाने की व्यवस्था की है। इस कार्य की हर जगह सराहनीय चर्चा की जा रही है। मेघनगर एसडीएम एलएन गर्ग ने बताया कि, इस कार्य को लेकर जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी रात-दिन लगे हुए हैं कलेक्टर श्री मिश्रा ने टैंकर के ड्राइवर को असली कोरोना योद्धा बताया एवं उन्हें चाय भी पिलाई।
    कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि, अब हमारे पास अगले 24 घण्टे के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था है हम वरिष्ठ अधिकारियो के सम्पर्क मे है ताकि और व्यवस्था हो सके। झाबुआ में भी प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ऑक्सीजन की कमी दिखाई दे रही थी लेकिन ऑक्सीजन का एक टैंकर आने से झाबुआ में थोड़ी राहत हुई है। कलेक्टर श्री मिश्रा ने जानकारी दी कि, जैसे-जैसे मरीज बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे हम वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर रहे हैं ताकि और ऑक्सीजन झाबुआ को मिल सके। उन्होने कहा कि, झाबुआ में लगभग प्रतिदिन 150 सिलेंडर की आवश्यकता पड़ रही है अभी हमारे पास 190 सिलेंडर की व्यवस्था हो गई है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |