Sunday, 27 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित |

अकर्मण्यता से परेशान होकर बामनिया के बाशिंदे जनसुनवाई में जाने को हुए विवश
09, Apr 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, बामनिया

    ग्राम पंचायत बामनिया जो अपने भृष्टाचार के लिए विख्यात है और जैसा बताया जाता है कि, बगैर पैसे लिए कोई काम नहीं होता और पैसा दे दिया तो नियम कानून कायदे ताक में रखकर नियम विरुद्ध कार्य चुटकियों में हो जाता है, अगर कोई व्यक्ति प्रभावशाली हो तो उसके काम घर जाकर करने से भी परहेज नहीं करते हैं। लेकिन अगर कोई सज्जन व्यक्ति अपने काम के लिए पंचायत में जाए तो उस व्यक्ति की चप्पलें घिस जाए पर मजाल हैं कि, कोई उसकी सुनवाई कर दे। 

    ऐसा ही वाक्या ग्राम के ओमप्रकाश गेहलोत के साथ हुआ। विगत कई महीनों से नल कनेक्शन के लिए ग्राम पंचायत बामनिया के नल-जल प्रभारी से लेकर सचिव-सरपंच यहां तक कि, सरपंच पति तक से गुहार लगा चुके हैं। कई महीनों से लगातार नल कनेक्शन के लिए परेशान करने वाली बामनिया पंचायत के नुमाइंदो की संवेदना इतनी मृत प्रायः हो चुकी हैं कि, परिवार को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत बामनिया आवेदनकर्ता द्वारा आर्थिक मांगो को पूरा नहीं करने के कारण कनेक्शन देने में विलंब कर रही हैं। महीनों पंचायत के चक्कर लगाने के बाद जब आवेदक को लगा कि, यहां न्याय नहीं मिलेगा तो मजबूर हो कर एसडीएम के समक्ष मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देना पड़ा और अपनी व्यथा जनसुनवाई में व्यक्त कर नल कनेक्शन दिलवाने की गुहार लगाने को विवश होना पड़ा। गर्मी की बढ़ती विभीषिका को देखते हुए कनेक्शन दिलवाने का आग्रह करना पड़ा।

    अगर नल कनेक्शन लेने के लिए सज्जन लोगो को जनसुनवाई में अगर जाना पड़ रहा है तो कल्पना कीजिए कि, बामनिया पंचायत और उसके नुमाइंदा कितने निष्क्रिय होंगे। अब सारी उम्मीद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पर टिकी है कि, कब इस निक्कमी पंचायत को कनेक्शन के लिए आदेशित करते हैं।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |