Thursday, 13 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता |

शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न
19, Mar 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, खवासा

     ग्राम खवासा में पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति व ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक आगामी भगोरिया, होली आदि त्योहारों को लेकर आयोजित की गई थी। बैठक में चौकी प्रभारी सुशील पाठक ने कहा, आगामी सारे त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए। ग्रामवासियों से कोरोना की गाईडलाइन का पालन करने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी, भगोरिया के दिन गेर 3 बजे पहले समाप्त करने की अपील की। 

     बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने भगोरिया हाट में हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटने, बेहतर यातायात, मुख्य चौराहे पर अतिक्रमण करने वालों को हिदायत देने, मास्क नहीं लगाने पर चलानी कार्रवाई के सुझाव दिए। 

     बैठक में चौकी प्रभारी ने बताया कि, शनिवार भगोरिए के दिन सभी शराब की दुकानें बंद रहेगी।

     बैठक में सरपंच रमेश बारिया, उपसरपंच कांतिलाल भटेवरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा, जनपद उपाध्यक्ष राजेन्द्र भगत, गोपाल चौहान, कमलेश पटेल, हीरालाल पटेल, मुकेश हांडीकुंडी, धनराज चौहान, कांतिलाल डेरिया, कांतिलाल वागरेचा, संतोष लोहार, केशव सोलंकी, कैलाश खेर, जयेश रावत, मुकेश पटेल, बंटी दरबोडिया, संदीप वागरेचा, प्रधान आरक्षक छतर सिंह रावत, आरक्षक पुखराज गुर्जर, पवन जमरा, अनिल चौहान, भूरसिंह आदि उपस्थित थे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |