Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

हत्यारी बस आई पुलिस की गिरफ्त में
Report By: गौरव भंडारी 19, Mar 2021 5 years ago

image

बिना परमिट और फिटनेस के आखिर कैसे सड़को पर दौड़ रहे है वाहन

माही की गूंज, बामनिया

     विगत माह 21 फरवरी को हुई एक सड़क दुर्घटना में रतलाम जिले के नामली के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दुर्घटना को अंजाम देने वाली बस मौके से फरार हो गई थी लेकिन प्रत्यक्ष दर्शियों और सीसी टीवी फुटेज में बस कैद हो गई थी, तब से पुलिस उक्त हत्यारिन बस की तलाश में जुटी हुई थी। बताया जा रहा है, पुलिस ने बस की काफी तलाश की लेकिन बस मालिक ने बस को छुपा दिया और दुर्घटना के मामले को रफा-दफा करने का भरसक प्रयास किया जो सम्भव नही हो पाया। बाद में पुलिस को बस ओर बस मालिक की जानकारी मिली कि, बस मेघनगर के रंभापुर क्षेत्र की है तब से लगातार बस को जप्त करने का प्रयास किया जा रहा था। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास के बाद शनिवार को हत्यारिन बस क्रमांक एमपी 45 पी 1550 जप्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर चैकी पर लाया गया, जिसके बाद ड्राइवर को न्यायालय पेश किया गया। 

     चैकी प्रभारी नरेश ननमा ने बताया कि, 304 का प्रकरण बनाया गया है और परमिट नही होने के कारण बस मालिक को भी आरोपी बनाया जाएगा व बस पर यातायात नियमो के हिसाब से कार्रवाई के लिए यातायात विभाग के प्रकरण भेजा जाएगा।

बिना परमिट के दौड़ रही थी बस 

     सांई राम बस जिस पर मेघनगर से कोटा चलना लिखा हुआ है, बस लम्बे समय से बिना परमिट के सड़क पर दौड़ रही थी जिसका खुलासा 21 फरवरी को हुई दुर्घटना के बाद हुआ। बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि, बस कोटा राजस्थान तक चल रही थी। बताया जा है कि, बस का फिटनेस भी नही है। ऐसा नही की ये एक ही बस, यातायात विभाग की मिलीभगत से बिना परमिट के सड़को पर दौड़ रही है, जिले में यातायात विभाग की नाक के नीचे कई बसे बिना परमिट के दौड़ रही है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |