Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

साहब एक नजर इधर भी, मामला खवासा की ट्रेफिक समस्या का...
Report By: रितिक परमार 09, Jan 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, खवासा

    खवासा चौकी पुलिस ट्रैफिक व्यवस्थाओ की और अपना ध्यान नहीं देती है, नतीजन खवासा का मुख्य बाजना मार्ग बस स्टैंड से लेकर गोपाल मंदिर तक कई बार बिच रास्ते में वाहन चालक अपनी मनमर्जी के साथ वाहन खड़े कर देते है, खासकर दो पहिया वाहनो को पुलिस की अनदेखी के कारण कोई भी कही भी खड़ा कर चले जाते है। जिसके चलते छोटे एवं बड़े वाहनो का ट्रेफिक जाम दिनभर में कई बार लग जाता है और जाम में फसे वाहन चालक हॉर्न बजा-बजाकर ध्वनि प्रदुषण कर सभी को परेशान कर देते है। उक्त मुख्य बजना मार्ग पर रोग्यदेवी मंदिर के समीप व देशी शराब दुकान के सामने खवासा में आने वाले दो पहिया वाहन चालक वाहन को मनचाही जगह व बिच सड़क पर अपनी मनमर्जी के साथ खड़े कर व्यापार करने या अपना काम करने गांव में चले जाते है, जिसके कारण आमजन ट्रैफिक जाम होने के कारण परेशानी झेलने को मजबूर है पर खवासा चौकी प्रभारी सुशील पाठक के साथ पुलिस स्टॉफ का इस और ध्यान नहीं है, साहब थोड़ा चौकी पर भांजगड़ी में ध्यान कम कर एक नजर इस समस्या की और भी रखे ताकि लोगो को ट्रैफिक समस्याओ का सामना न करना पड़े।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |