Sunday, 18 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

पेड़ से गिरे मोर को घायल अवस्था में लेकर आया किसान
Report By: ऋषभ गुप्ता 31, Dec 2020 5 years ago

image

माही की गूंज, बनी

    आज सुबह खेत पर पशु चराते समय सुमित पिता प्रेम गामड़ ने नीम के पेड़ से मोर को गिरता देख तत्काल अपने बड़े पिताजी प्रताप गामड़ को बताया, प्रताप ने पेड़ से नाले में गिरे हुए मोर को उठाकर गांव में लेकर आया, ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होते देख माही की गूंज के प्रतिनिधि ने पशु चिकित्सक टोकरिया और फॉरेस्ट गार्ड महेश सोलंकी को फोन पर सूचना दी गई कुछ ही समय में पशु चिकित्सक ने मौके पर आकर मोर का प्राथमिक उपचार किया, उसके बाद फॉरेस्ट गार्ड महेश सोलंकी द्वारा  पेटलावद पशु चिकित्सालय पर इलाज के लिए ले जाया गया। पशु चिकित्सक के अनुसार मोर ने कीटनाशक दवाइयों से मरे हुए कीड़े-मकोड़े खाने के कारण पाइजन का शिकार हुआ है , इस वजह से मोर उल्टी-दस्त दोनों से  ग्रसित है।

ग्रामीणों की मांग - मोर का उपचार होने के बाद पुनः छोड़े बनी में

    मोर प्रेमियों ने फॉरेस्ट गार्ड महेश सोलंकी से निवेदन किया कि, हमारे गांव का मोर ठीक हो जाने पर इसे पुनः हमारे गांव में ही छोड़ा जाए ताकि हमारे गांव में जो 20 से 25 मोरों का झुंड है उसमें आकर वापस रहे और अपना जीवन सुखमय व्यतीत करें फॉरेस्ट गार्ड द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि, मोर के ठीक होने उसे वापिस बनी गांव में  मोर के झुंड में छोड़ने का प्रयास करूंगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |