Sunday, 22 ,November 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

सरकार को तमाचाः पानी के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू | क्या थान्दला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाभर तय है..? | पंचायत में 3 लाख से अधिक की लागत वाला सार्वजनिक शौचालय बदहाल, आधा-अधूरा निर्माण कराए जाने के आरोप | क्रेन की टक्कर से दो बैंक मैनेजरों की मौत | वायरल फीवर का प्रकोप, हाथ-पैर व जोड़ों के दर्द से परेशान ग्रामीण | सड़क हादसे के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल, डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस और पुलिस बल | भैस को लेकर पानी पिलाने गया पुत्र का दूसरे दिन तालाब के किनारे मिला शव | निर्मला भूरिया की मौजूदगी में खेड़ा-गलती बैराज की शुरुआत, सवाल भूमिपूजन के बाद निर्माण की रफ्तार क्या होगी? | बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न |

रात में पेट्रोल पंप से चोरी हुई स्विफ्ट कार, दुलाखेड़ी में हुई दुर्घटना का शिकार
20, Dec 2020 5 years ago

image

माही की गूंज, बामनिया

    बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा पेटलावद रोड स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी सुभाष मांडोत निवासी बामनिया की सिफ्ट कार चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह लगी जब पम्प से गाड़ी गायब मिली, पम्प पर दो चौकीदार रहते है और पूरा परिसर कैमरों से भी लेस है इसके बावजूद बदमाश कार उड़ाने में कामयाब हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पम्प पर लगे कैमरे बन्द पड़े थे और चौकीदार का कहना है कि, गाड़ि  3 बजे यही थी संभवतः इसी के बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया होगा।

10 किलोमीटर दूर दुलाखेड़ी में दुर्घटनाग्रस्त मिली कार

    चोरी की जानकारी के बाद वाहन मालिक और पुलिस कार चोरी की जानकारी में ही जूटे थे, वही सुबह खबर मिली कि एक कार पेटलावद के समीप दुलाखेड़ी में दुर्घटनाग्रस्त हातल में पड़ी है, जब मौके पर जाकर देखा गया तो कार रात में चोरी गई कार ही थी। घटना स्थल को देखकर पता लगता है कि, चोर गाड़ी चुराकर तेज़ गति से जाते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कार रोड किनारे लगे एक किलोमीटर के भारी भरकम पथर से टकरा कर सडक से नीचे उतर गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि, गाड़ी के एयर बैग भी खुल गए जिस वजह से वाहन में बैठे चोरों को अधिक चोट नही लगी और वो मौके पर वाहन छोड़कर भाग गए। आस-पास कोई बस्ती या मकान नही होने से दुर्घटना होते किसी ने नही देखा। पुलिस मामले की जांच में जुटी ओर वाहन चोरी को अंजाम देने वालो की तलाश कर रही है, नगर में इस प्रकार के चार पहिया वाहन चोरी होने की पहली घटना है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |