Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

लोकायुक्त ने थांदला बीआरसी को रिश्वत लेते पकड़ा
17, Feb 2025 1 year ago

image

माही की गूंज, थांदला 

    विकास खंड के खंड स्त्रोत समन्वयक संजय सिकरवार और कार्यालयीन प्यून श्यामलाल को लोकायुक्त टीम इंदौर ने सोमवार को कार्यालय में स्कूल मान्यता संबंध में 11 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। 

    लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि, ग्राम बेडवा के रूसमल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि, बेडावा स्थित ज्ञान गंगा एकेडमी जो कि वर्ष 2018 से संचालित होती आ रही है की वार्षिक मान्यता प्रदान करने हेतु बीआरसी संजय सिकरवार 18 हजार रुपए की मांग कर रहा था। जैसे-तैसे 11 हजार रुपए में बात तय हुई थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद केमिकल युक्त रुपए शिकायत करता रूसमल को दिए और जाल बिछा कर रिश्वत देने भेजा। जैसे ही रूसमल ने प्यून श्यामलाल के माध्यम से बीआरसी संजय सिकरवार को रुपए दिए वैसे ही टिम ने दोनों को धर दबोचा और हाथ धुलवाए। बताते है विकास खण्ड के अधिकांश सीएसी, तथा संकूल के स्कूल के अध्यापक सिकरवार के रिश्वती आतंक से परेशान थे। जैसे ही खबर नगर में आग की तरह फैली वैसे ही बीआरसी कार्यालय के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। बीआरसी संजय सिकरवार पुराने कार्यालय जहां सीएम राइज स्कूल बनाना है को खाली करने को तैयार नहीं थे बमुश्किल वहां से खाली कर ऐसा एकांत स्थान तलाश रहा था जहां किसी का आना जाना न के बराबर हो और अपनी मनमानी कर सके। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम 2018 की धारा 7 व भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |