Tuesday, 13 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

मानवता शर्मसार: खेत में मिला बिना नाल कटा रोता हुआ नवजात शिशु ...
Report By: ऋषभ गुप्ता 13, Feb 2025 1 year ago

image

माही की गूंज, बनी।

ग्राम बनी में बस स्टैंड के समीप गेहूं के खेत में सुबह-सुबह बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दी। तभी आसपास मौजूद रह वासियों ने तलाश की तो पता चला की गेहूं के खेत में कोई नवजात शिशु पढ़ा हुआ है और कड़कड़ाती ठंड में रो रहा है । खेत मे नवजात बच्चा रोते हुए मिला की खबर सुनकर पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर काफी मात्रा में भीड़ एकत्रित हो गई।तभी ग्रामीणों द्वारा पुलिस और 108 को सूचना दी। मौके पर पुलिस के अधिकारी प्रेम सिंह भूरिया, मंगल सिंह चौहान और दंगल के द्वारा मौके पर आकर बच्चे को 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया। 

मन को विचलित कर देने वाली घटना, वह कैसी मां थी जिसके मन में ममता नहीं जागी और अपने नवजात शिशु को इस कड़कड़ाती ठंड में गेहूं के खेत में फेंक कर चली गई। मौके पर पुलिस ने एएनएम प्रतिमा धवले और आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी गामड़ को बुलाकर बच्चों का नाल कटवाया और उसे गर्म कपड़ों से ढक कर एंबुलेंस में लेकर अपने साथ अस्पताल पहुंचे। पूर्व में भी इस प्रकार की दो घटना घटित हो चुकी है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |