Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

गूंज असर: एक्शन का रिएक्शन
Report By: नरेश पंचाल 05, Jul 2024 2 years ago

image


गलत जानकारी लेकर जांच करने पहुंचा अधिकारी, कार्रवाई के नाम पर उच्च अधिकारियों के पाले में डाली गेंद

माही की गूंज, काकनवानी। 

           कल माही की गूंज यूट्यूब न्यूज़ चैनल पर ग्राम पंचायत काकनवानी की एक खबर "राम भरोसे चल रही पंचायत, 15 दिनों से सचिव लापता" शीर्षक के साथ प्रकाशित किया गया था। जिस पर आज अधिकारियों ने एक्शन लेते हुए ग्राम पंचायत पर इस वीडियो को लेकर जांच की गई। मुख्यतः इस वीडियो में यह बताया गया था कि, इस ग्राम पंचायत में विगत 15 दिनों से सचिव जसवंत खड़िया की उपस्थिति ग्राम पंचायत में नहीं हो रही है। लेकिन जांचकर्ता अधिकारी मोके पर मौजूद लोगों से पूछ रहा है कि, यह ग्राम पंचायत पिछले 15 दिनों से बंद है या खुली है। जबकि प्रकाशित किए गए वीडियो में यह कहीं से कहीं तक यह नहीं कहा गया है कि 15 दिनों से ग्राम पंचायत बंद है। इस वाक्य को लेकर उपस्थित जांचकर्ता अधिकारी को वीडियो में कही गई हकीकत से अवगत करवाया गया। जिस पर जांचकर्ता ने पुनः उसे वीडियो को शुरू कर सभी के समक्ष सुना, जिसमें कहा गया कि 15 दिन से सचिव पंचायत में उपस्थित नहीं हो रहा है।

           वीडियो खबर पर सफाई देते हुए जांचकर्ता ने एक शिकायत और मिलने की बात कही, जो की ग्राम पंचायत में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाकर बाजार में बन रहे जिसके पैसे लिए जा रहे हैं कि शिकायत मिली है। जिस पर जांचकर्ता ने सचिव-सरपंच से सवाल जवाब भी किया एवं मार्केट में जो शख्स पैसे लेकर प्रमाण पत्र बनाता हैं वह भी वहां उपस्थित था और पैसे लेने की बात को  स्वीकार किया। इसके पश्चात उपस्थित पंचो एवं ग्रामवासियों के समक्ष पंचनामा बनाया गया।

           इस दरमियान जांचकर्ता अधिकारी ने सचिव जसवंत से उपस्थित नहीं होने का कारण एवं स्पष्टीकरण भी मांगा। इस सारे मामले में जब गूंज प्रतिनिधि ने सचिव की अनुपस्थिति पर एक्शन के बारे में पूछा, तब उन्होंने बताया कि हम हमारे अधिकारी को प्रतिवेदन दे देंगे।

           इन तमाम बातों के बीच में उपस्थित पंच एवं उपसरपंच पति द्वारा किसी और को पंचायत की आईडी देने की बात पर सचिव से बहस भी हुई। जिस पर सचिव जसवंत को उपस्थित जांचकर्ताओं के सामने उप सरपंच के पति से बदतमीजी से पेश आते हुए देखा गया, जिसे आप वीडियो में देख सकते है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |