Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ
24, Jun 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

            23 जून राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत सिविल अस्पताल थांदला में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा एवं युवा नेता सुनील पणदा द्वारा किया गया। आयोजन में अपने अतिथीय उद्बोधन में नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी पाणदा ने कहा कि, हर माता चाहती है कि उसकी संतान स्वस्थ्य व निरोगी हो लेकिन वह तभी सम्भव है जब हम उसके लिए निर्धारित बचपन के टीके सही समय पर लगवाएं। उन्होंनें कहा कि हर माँ को अपनी 0 से 5 वर्ष तक कि संतान को पोलियो की ड्राप अवश्य पिलाना चाहिए जिससे बच्चा हमेशा के लिए अपाहिज जीवन जीने से बच सकता है व स्वस्थ्य तंदुरुस्त होकर देश की सेवा कर सकता है। 

          इस अवसर पर युवा भाजपा नेता सुनील पणदा ने कहा कि, हर नागरिक को संकल्प लेना चाहिए कि वह अपने व अपने घर के आसपास जितने भी 0 से 5 वर्ष तक के बच्चें रहते है उनके अभिभावकों को कहकर सामुदायिक टीकाकरण केंद्र या निकट बने टीकाकरण बूथ पर लाकर बच्चों को पोलियों की दवा पिलवायें। पणदा ने कहा कि उन्हें अच्छे से याद है इस अभियान को रोटरी क्लब ने सबसे पहले प्रारम्भ किया था तब राजेश वागरेचा, पवन नाहर, डॉ. केबी चतुर्वेदी मैडम, जयेंद्र बैरागी, संजय मोड़ जैसे लोगों ने घर घर जाकर जागरूकता फैलाई थी। तक "पोलियों फ्री इंडिया" रोटरी क्लब का नारा हुआ करता था जिसके परिणाम स्वरुप इस थांदला में कोई भी अब पोलियों का शिकार हो या देश में अब शायद ही कोई केस आता है। 

           कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. बीएस डावर ने पोलियों कैम्पेनिग से जुड़ी सारी बातें अतिथियों को बताते हुए कहा कि, हर वार्ड में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पता है कि कहाँ कितने बच्चें है उनके द्वारा एड्रेस कर भी पोलियों ड्राप पिलाने का अभियान चलाया जाएगा वही जागरूक माता-पिता भी अपने बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर पोलियों ड्रॉप पिलाते है। इसके बाद अतिथियों ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को "दो बूंद जिंदगी की" पोलियो ड्राप पिलाकर अभियान की विधिवत शुरुआत की। आयोजन में बीपीएम जॉन खराड़ी, डॉ.अशवाक मंसूरी, पर्यवेक्षक गणेश देपाले, प्रवीण धमानिया, टीकाकरण दल सदस्य श्रीमती पूजा राठौड़, श्रीमती रेखा चौहान एवं अन्य गणमान्य नागरिक, जागरूक माता-पिता उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |