Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

भयवाह बीमारी का रूप ले रहा हार्ट अटैक एक ओर युवा को लील गया, अब ग्राम सेवक की हुई मौत
29, Jan 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, बामनिया।

         बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों से अब दहशत का माहौल बन चुका है। बीते एक माह में हार्ट अटैक से ग्राम में होने वाली ये तीसरी मौत है और मरने वालों की उम्र 50 से 55 वर्ष की है। आज फिर ग्राम के चित्तौड़ी रुंडी रहने वाले रमेश निनामा जो कि रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र में ग्राम सेवक के पद पर कार्यरत है। आज सुबह घर पर भेस का दूध निकालने का कार्य करते समय अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई और पेटलावद अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही मौत हो गई। रमेश निनामा खुश मिजाज और मिलनसार व्यक्ति थे और नोकरी के साथ-साथ ग्राम में कई घरों पर दूध विक्रय करने का कार्य करते थे। रमेश निनामा की मौत की खबर से हर कोई व्यक्ति चिंतित हो गया ओर उनकी मौत पर किसी को भरोसा तक नही हुआ। रमेश अपने पीछे पत्नी, 3 बेटियां ओर एक पुत्र छोड़ गए। रमेश की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को लेकर अब कोरोना वैक्सीन के साइडइफेक्ट को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। मेहनत कस और खेती कार्यो से जुड़े होने के कारण इस बीमारी से आदिवासी समाज बहुत कम प्रभावित देखा गया है लेकिन कोरोना के बाद से इस बीमारी ने भंयकर रुप लिया है जिसकी चपेट में अब आदिवासी वर्ग के युवा भी आ गए हैं। पिछली तीन मौतो में से दो आदिवासी वर्ग के युवा थे इससे पहले बामनिया के पास ग्राम गोदड़िया के सरपंच की भी मृत्यु हार्ट अटैक के चलते हो चुकी हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |