Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

नवपद ओलिजी का समापन, आयोजक भंसाली परिवार ने करवाए पारणें दी प्रभावना
29, Oct 2023 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

           जिन शासन गौरव जैनाचार्य पूज्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. "अणु" के अंतेवासी शिष्य बुद्धपुत्र आगम विशारद प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा. की आज्ञानुवर्ती साध्वी पूज्या श्री निखिलशीलाजी म.सा. आदि ठाणा - 4 के सानिध्य में 65 तपस्वियों ने वरण, उड़द, आयम्बिल व निवि आदि विविध तप के माध्यम से नवपद ओलीजी की आराधना की। जानकारी देते हुए संघ सचिव प्रदीप गादिया व प्रवक्ता पवन नाहर ने बताया कि, वीगत 9 दिनों से आराधक सम्पूर्ण जमीकंद, हरी व रात्रि भोजन त्यागते हुए दूध, दही, घी, तेल, मिठाई आदि विगय का सम्पूर्ण त्याग करते हुए केवल बफा हुआ भोजन ही ग्रहण कर क्रमशः पंच परमेष्ठी नवकार व ज्ञान-दर्शन-चारित्र-तप की आराधना कर रहे थे। नवपद ओलिजी आराधना के दौरान विराजित महासतियाजी द्वारा प्रतिदिन प्रवचन में गुरु गुणानुवाद, शांति प्रभावना व वेगा वेगा मोक्ष जाने के 23 बोलों के विवेचन के साथ नवपद ओलिजी की आराधना के लिए प्रतिदिन एक एक पद की विशेषताओं व गुणों का स्मरण करते हुए आराधकों को आराधना की विधि करवाई। सभी ओलिजी तप आरधकों के लिए आयम्बिल निवि का लाभ श्रीसंघ अध्यक्ष भरत भंसाली की माताश्री तारादेवी सुंदरलाल भंसाली परिवार द्वारा लिया गया। भंसाली परिवार ने सभी आरधकों का पारणा करवाते हुए धर्म प्रभावना भी वितरित की।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |