Thursday, 15 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

संगठन में शक्ति है, चार दिन से अंधेरे में थे संगठित होने से हुआ निदान
Report By: नरेश पंचाल 09, Jul 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, काकनवानी। 

        कहते हैं आज के युग में बिना संगठन और बिना एकता के कोई भी जन हित का काम नहीं हो सकता। हमें हर कार्य के लिए संगठन की आवश्यकता पड़ती ही है। आज के युग में फिर चाहे पुलिस प्रशासन हो या बिजली विभाग हो या जल आपूर्ति विभाग हो या शिक्षा विभाग हो फिर चाहे राज्य सरकार और केंद्र सरकार ही क्यों न हो जनहित के कार्यों के लिए हमेशा हमें आंदोलन, चेतावनी और शक्ति प्रदर्शन करना ही पड़ता है। बिना शक्ति प्रदर्शन किए कोई भी कार्य को करवाना संभव ही नहीं हो रहा है।

        यही नजारा शनिवार को ग्राम काकनवानी में देखने को मिला। पिछले 4 दिनों से बिजली बंद पड़ी थी, बारिश आने और कम वोल्टेज में अधिक लोड होने के कारण बार-बार बिजली का ट्रांसफार्मर जल रहा था। जिस कारण 4 दिनों से समस्त ग्रामवासी बिना बिजली के परेशान हो चुके थे। ग्रामवासी ही नहीं उनके साथ बिजली विभाग के छोटे कर्मचारी भी इस बारिश में 24 घंटे सेवा देकर ग्राम वासियों की डांट डपट भी सुनकर गिरते पानी में भी सुचारू रूप से बिजली चलाने का प्रयास करते रहे लेकिन हर बार असफलता ही मिलती थी। ट्रांसफार्मर जलने से पूरा गांव 4 दिनों से परेशान हो रहा था, पूरी-पूरी रात ग्रामवासी सो नहीं पा रहे थे।

        शनिवार को समस्त ग्राम वासियों ने संगठित होकर अपनी एकता दिखाते हुए गांव के सरपंच पति बाबू निनामा के साथ मिलकर झाबुआ गए जहां 200 वोल्ट का ट्रांसफार्मर लगाने का ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के दौरान अधिकारी ने 200 वाल्ट का ट्रांसफार्मर लगाने का स्वीकार तो किया लेकिन जो पुराने लाइन डाली हुई है उस लाइन पर यह ट्रांसफार्मर नहीं चल पाएगा और पूरी लाइन जल जाएगी कह कर सौ-सौ वाल्ट की दो ट्रांसफार्मर 2 दिन में लगाने का आश्वासन दिया और 100 वाल्ट का ट्रांसफार्मर तुरंत दे दिया। जिसे काकनवानी लाकर ग्राम वासियों की मदद से लगाया गया और शाम 5 बजे सुचारू रूप से बिजली प्रदाय की गई।

        अगर इसी प्रकार ग्रामवासी ग्राम पंचायत का सहयोग कर सरपंच के साथ मिलकर हर कार्य में अपनी रुचि दिखाते हुए संगठित होकर कार्य करें तो आने वाले समय में जो करोड़ों रुपए खर्च कर नल जल योजना का कार्य अधूरा पड़ा है, वह भी पूर्ण होकर सुचारू रूप से गांव में नल में जल प्रदाय हो सकता है। बस हमें जरूरत है तो एकता और संगठन की है। जब तक ग्रामवासी नहीं जागेंगे तब तक अंधे बहरे गूंगे भ्रष्ट नेता और भ्रष्ट अधिकारियों की आंखें नहीं खुलेगी।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |