Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

गायत्री शक्तिपीठ पर 7 दिव्यांगजन जोडे वैदिक मंत्रो के साथ परिणय सूत्र में बंधे
29, Jun 2023 3 years ago

image

कलेक्टर व जनप्रतिनिधियों ने नव दंपत्तियों को दिया आशीर्वाद

माही की गूंज, झाबुआ। 

        कभी-कभी समाज में ऐसे कार्यक्रम होते है, जो समाज को प्रेरणा देने के साथ अविस्मरणीय बन जाते हैं। प्रकृति की अनुपम सौगात माने जाने वाले जब दिव्यांगजन परिणय सूत्र में बंध रहे थे, तो झाबुआ गायत्री शक्तिपीठ स्थित गायत्री मंदिर में इन नव विवाहितों को नगर के गणमान्यजन एवं प्रशासनिक अधिकारीगण अपने दोनों हाथों से आशीर्वाद दे रहे थे। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज अरोड़ा ने बताया कि जिला प्रशासन एवं भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह में थांदला विकाखंण्ड की राधा डामोर संग राहूल कटारा गाम बोरडी एवं मनीषा मेडा संग मुकेश मेडा ग्राम वडलीपाडा, मेघनगर विकासखण्ड की उर्मीला बारिया संग राजेश डामोर ग्राम जुनी रंभापुर, रानापुर विकासखण्ड की लक्ष्मी भूरिया संग प्रेमसिंह मेडा गाम मोर डूण्डिया, रामा विकासखण्ड की रमूते गुण्डिया संग कैलाश मकवाना ग्राम भूतेडी तथा झाबुुआ विकासखण्ड की केसरी भूरिया संग वरसिंह पांगु गणावा ग्राम रंगपुरा एवं हुमा अमलीयार संग जोसेफ हुमजी ग्राम भामरदा गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख पण्डित घनश्याम बैरागी एवं श्रीमती नलीनी बैरागी द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पवित्र परिणय सूत्र में बंधें। आयोजन में जिला कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने सामूहिक जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए उनके चिरस्थायी वैवाहिक जीवन की मंगल कामनायें  दी। इस अविस्मरणीय पल का साक्षी बनते हुए जिलें के विभिन्न सामाजिक संगठनों जिनमें सामाजिक महासंघ ने प्रत्येक जोडे को स्टील के बर्तन का सेट, मुस्लिम महासंघ पंचायत ने घरेलू का सामान के साथ एक प्लास्टिक की बाल्टी व मग, रोटरी क्लब मेन ने 7 फीट की स्टील आलमारी, राठौर समाज ने कंबल सेट, परहित संगठन ने साडियो व पानी की बॉटल आदि उपहारों की भेंट दी। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक जोडे को सामुहिक विवाह योजना अंतर्गत नियत 49 हजार रुपये तथा दो दिव्यांग जिनके द्वारा एक पक्ष सामान्य होने से उन्हे 2 लाख की राशि उनके बैंक खातों में जमा करवाई गई। समारोह में न्याय विभाग से पकँज साल्वे, जिला पंचायत अतिरिक्त सीईओ दिनेश वर्मा, जनपद सीईओ गुप्ता, राकेश डामोर, अजय गुण्डिया, वार्ड क्रमांक 4 पार्षद कविता हेमेंद्र राठौर, मंडल पूर्व अध्यक्ष  बबलु  सकलेचा, जीवदया अभियान के राष्ट्रीय संयोजक पवन नाहर, समाज सेवी अर्चना राठौर, पंचायत इंस्पेक्टर अजनार, गजेंद्र पवार, जिला जनसंपर्क अधिकारी विणा रावत ने सहभागीता की।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |