Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

स्कूल में क्रिसमस पर्व पर हो रहे कार्यक्रम
24, Dec 2022 3 years ago

image

हिंदू युवा जनजाति संगठन ने विरोध दर्ज करवाते हुए दिया ज्ञापन

माही की गूंज, काकनवानी।

           क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर कई संगठन सक्रिय होकर हर स्कूलों में निगरानी रखे हुए हैं कि कहीं बच्चों को संताक्लॉज तो नहीं बनाया जा रहा हैं, तो कहीं क्रिसमस को लेकर कोई अन्य गतिविधि तो नहीं हो रही है। क्षेत्र में भारी मात्रा में धर्मांतरण को लेकर हिंदू युवा जनजाति संगठन के कार्यकर्ता घर-घर, गांव-गांव में हिंदू धर्म के प्रति जागरुकता ला रहे हैं, तो कई लोगों की घर वापसी भी करवाई जा रहा है।

मिशनरी स्कूलों में हो रहे कार्यक्रम


         क्रिसमस त्योहार को लेकर मिशनरी स्कूलों में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ स्कूली बच्चों को सांताक्लॉज, धर्म के प्रति कथाएं एवं नाट्य दिखाया जा रहा है व करवाया जा रहा है। वही हरिनगर मोंटफोर्ट स्कूल के बच्चों द्वारा करवाया जा रहे कार्यक्रम को लेकर हिंदू युवा जनजाति संगठन के लोगों ने विरोध कर हरि नगर चौकी प्रभारी को ज्ञापन दिया। जिसमें बताया गया कि, हमारे जनजातीय बहुल क्षेत्र के मिशनरी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर धर्मांतरण किया जा रहा है। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को विदेशी संस्कृति थोपकर विशेष धर्मांतरण किया जा रहा है एवं मध्य प्रदेश धर्मांतरण अधिनियम एक्ट 2020 के तहत कार्यवाही करने का एवं कार्यवाही नहीं करने पर सर्व समाज द्वारा जिले भर में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन थांदला ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मचार ने हिंदू युवा जनजाति संगठन के सभी साथियों के समक्ष दिया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |