Sunday, 08 ,September 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ विराजे श्री गणेश | पुलिस चौकी पर संपन्न हुई शांति समिति की बैठक | हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म मे "चार" अंक का महत्व | तालाब में नहाने गए युवक की मिली लाश | बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक जख्मी, मेन ट्यूब के साथ बाईक का टायर हुआ अलग | किसान यूनियन के बैनर तले निकली ट्रैक्टर रैली | लावारिस हालत में मिली बिना नंबर की बाइक | स्थानीय आपत्तियों के साथ नीलामी प्रक्रिया अपूर्ण होने के चलते नीलामी प्रक्रिया निरस्त | बाइक का संतुलन बिगड़ने से खेत में गिरी, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत | तेज रफ्तार बस ने भैंस को मारी टक्कर, बड़ा हादसा होते-होते टला | मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई | बाईक-पिकअप की भिड़ंत, एक की मौत | यह कैसा सुशासन जहाँ बागड़ ही खेत खा रही है...! | 4 दुकानों की नीलामी 30 को | अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों का कराटे में संभागीय स्तर पर हुआ चयन | श्रावण मास परायण की हुई पूर्णाहुति | तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत 2 गंभीर घायल | भोले शंभू भोलेनाथ, बोल बम बोल बम के नारों के साथ निकले कांवड़ यात्री | प्रजापति श्री संघ ने किया पौधरोपण | अवंतिकानाथ भगवान महाकाल की नगरी में डमरू नाद का बनाया विश्व रिकॉर्ड |

सुन चम्पा, सुन तारा, कोई जीता, कोई हारा
01, Oct 2022 1 year ago

image

नगरपालिका झाबुआ में चुनावों के परिणाम रहे चौकाने वाले

हो गया बड़ा उलट फैर, दिग्गजों को करना पड़ा हार का सामना

माही की गूंज, झाबुआ।

        अंचल में चल रहे नगरीय निकाय उत्सव का समापन अंततः शुक्रवार को हुआ। उत्सव में कुछेक चैहरे खिले-खिले दिखाई दिये तो इनकी अपेक्षा अधिकांश के मुंह पर मायूसी छाई रही। मतदाता परिणाम से पूर्व किसी के भी पक्ष में बोलने से कतराते रहे। यही कारण रहा कि मतगणना स्थल पर लगभग सभी प्रत्याशियों के समर्थको ने गमछे, झंडे आदि तब तक बाहर नही निकाले जब तक अंदर से विजय संकेत प्राप्त नहीं हुआ। खैर अंचल का नगरीय निकाय उत्सव अंततः शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न तो हो चुका है अब बस अध्यक्ष का चयन होना बाकि है। भाजपाईयों की स्थिति जिले की सभी नगरीय निकाय में मजबूत है तथा लगभग सभी निकायों में भाजपाई समर्थक अध्यक्ष विराजमान होना भी तय है। निर्दलियों ने इस बार पार्टीयों के भरोसे को अच्छी खासी चुनौती दी है। जिसमें पेटलावद के जीते हुए 7 निर्दलीय पार्षदों ने पार्टी संगठनों के मुंह पर कड़ा प्रहार किया है। बात करें कांग्रेस की तो पूरे जिले के 63 वार्डो में से कांग्रेस मात्र 15 वार्डों पर कब्जा जमाने ही सफल रही है। इनमें भी अधिकांश वार्डो के कांग्रेस प्रत्याशी संगठन नही स्वयं के बूते विजयश्री प्राप्त करने में कामयाब हो पाए है। खैर कांग्रेस की अपेक्षा निर्दलियों ने परिणाम चौकाने वाले दिये है।

कद्दावरों का नहीं चला जादू, कड़ी टक्कर के बाद हारे

         जिला मुख्यालय के चुनाव में जिन चेहरों को चुनाव के पूर्व तक जीता हुआ माना जा रहा था उन्हे आश्चर्यजनक रूप से कड़ी टक्कर के बाद हार का मुंह देखना पड़ा। वार्ड क्रमांक 2 पूर्व पार्षद जाकीर हुसैन कुरैशी की हार के चर्चे शहर में चहुंओर रहे तो वार्ड क्रमांक 4 में भाजपा की जीत ने भी इतिहास बनाया। इसी प्रकार वार्ड 16 में कड़ा मुकाबला रहा किंतु भाजपा प्रत्याशी जो भूतपूर्व नगर अध्यक्ष भी रहे, ने अंत में विजयश्री हासिल कर ही ली। एक अन्य वार्ड क्रमांक 7 पर भी पूरे शहर की नजरे थी, किंतु पूर्व पार्षद ने अपनी छवि के बूते जीत हासिल की। पूर्व परिषद के 4 पार्षद जिनमें जाकीर कुरैशी, रशीद कुरैशी, अविनाश डोडियार व साबिर फिटवेल शामिल है, के वार्डो पर शहरभर की नजरे थी। बताते है नगर पालिका के इससे पूर्व वाले कार्यकाल में इन 4 पार्षदों की चौकड़ी छत्रप राज था। अधिकांश कार्यों में इनकी सक्रीयता रहती थी तो इनका ओहदा अध्यक्ष से भी उंचा हो चला था। ष्शुक्रवार को आए परिणामों में 3 पार्षदों के आगे पूर्व लग गया तो एक भारी विरोध के बाद भी विजय प्राप्त करने में कामयाब रहा।

         शुक्रवार को परिणामों में सर्व प्रथम वार्ड क्रमांक 10 की स्थिति साफ हुई। वार्ड में कांग्रेस का बड़ा चैहरा जिसकी छवि भाजपाईयों में अच्छी आंकी जाती है तथा कांग्रेस के कद्दावरों से भी सीधा संपर्क है, की हार कांग्रेस के लिये बूरी खबर लेकर आई। जीत-हार का अंतर लगभग 54 वोट का रहा। इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 02 में मुख्य मुकाबला निर्दलीय पूर्व पार्षद व कांग्रेस प्रत्याशी के मध्य था जिनकी हार-जीत का अंतर मात्र 09 वोट रहा। वार्ड क्रमांक 03 में भी मुकाबला रौचक था। इस वार्ड में कांग्रेस से टिकिट की मांग करने वालो की लाईन लगी थी। कुल 7 निर्दलीयों में अंततः विजय 25 वोट कांग्रेस की ही हुई। वार्ड क्रमांक 03 में कांग्रेस के ही 03 प्रत्याशी बागी के रूप डटे हुए थे तथा इनके अतिरिक्त आम आदमी पार्टी व पूर्व भाजपाई नेत्री की पुत्री भी मैदान में थी। कड़ा मुकाबला वार्ड क्रमांक 16 में भी था। भाजपाई और निर्दलियों के मध्य कड़े मुकाबले में मात्र 17 वोट से भाजपाई प्रत्याशी विजय हुए। नगर में सबसे बड़ी विजय भाजपाई प्रत्याशी रूप में मालू डोडियार की वार्ड क्रमांक 17 से रही। भाजपा और कांग्रेस के मध्य मुख्य मुकाबले में भाजपाई प्रत्याशी लगभग 634 वोट से विजय हुए। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 14 से भाजपा की ही कविता सिंगार भी 631 मतों से विजय रही।

यह रही वार्ड वार स्थिति

        कुल वार्ड 18 जिसमे भाजपा- 9, कांग्रेस- 7, निर्देलीय- 2 विजयी हुए।

 वार्डवार परिणाम

वार्ड क्र.वार्ड का नामविजेता प्रत्याशीनिकटतम प्रतिद्वंद्वी
अंतर
1गायत्री गली
रेखा शर्मा, भाजपा, मत मिले 308
माया, निर्देलीय, मत मिले 195
113
2कैलाश मार्ग
करीम शेख, कांग्रेस मत मिले 385
जाकिर हुसैन,निर्देलीय, मत मिले 376
09
3मौलाना आजाद मार्ग एवं मारुती नगर
शाहीन गोलू कुरेशी, कांग्रेस, मत मिले 375
शोभा कटारा, भाजपा, मत मिले 350
25
4रोहीदास मार्ग
कविता राठौर, भाजपा, मत मिले 573
फरीना डॉ ताहिर, कांग्रेस, मत मिले 490
83
5लक्ष्मी बाई मार्ग
घनश्याम भाटी, निर्देलीय, मत मिले 397
जितेंद्र पटेल, भाजपा, मत मिले 192
205
6मुख्य बाजार
अनिला बेस, निर्देलीय, मत मिले 434
दीपा अजय सोनी, भाजपा, मत मिले 151
283
7कुम्हारवाड़ा
रोशन रसीद, कांग्रेस, मत मिले 416
नसीम इस्माइल शेख, निर्देलीय, मत मिले 252
164
8सुभाष मार्ग, गोविंद नगर
विजय चौहान, भाजपा, मत मिले 571
किशोर चौहान, कांग्रेस, मत मिले 114
457
9भोज मार्ग
लाखनसिंह सौलंकी, भाजपा, मत मिले 550
विजयसिंह पंवार, कांग्रेस, मत मिले 168
382
10बसंत कॉलोनी
महेंद्र तिवारी, भाजपा, मत मिले 209
गौरव सक्सेना, कांग्रेस, मत मिले 155
54
11मोजीपाडा
धूमसिह डामोर, कांग्रेस, मत मिले 937
धर्मेश बामनिया, भाजपा, मत मिले 545
392
12गोपाल कॉलोनी
विनय भाबोर, कांग्रेस, मत मिले 579
दिनेश परमार, भाजपा, मत मिले 550
29
13किशनपुरी
बसंती धनसिंह बारिया, भाजपा, मत मिले 1105
हजा रामला, कांग्रेस, मत मिले 768
337
14रामकृष्ण नगर
कविता सिंगार, भाजपा, मत मिले 859
रेखा हटीला, कांग्रेस, मत मिले 228
631
15चर्च मोहल्ला
शीला मकवाना, कांग्रेस, मत मिले 239
हेलन मेडा, भाजपा, मत मिले 120
119
16दिलीप गेट
पर्वत मकवाना, भाजपा, मत मिले 544
अविनाश डोडियार, निर्देलीय, मत मिले 523
21
17विवेकानन्द-हाउसिंग
मालू डोडियार, कांग्रेस, मत मिले 1195
जमना वाखला, भाजपा, मत मिले 561
634
18सिदेश्वर कॉलोनी
नरेंद्र राठौरिया, भाजपा, मत मिले 662
भूरालाल पीठवा, कांग्रेस, मत मिले 509
153

बोर्ड भाजपा का लेकिन अध्यक्ष कौन

        नगरपालिका झाबुआ के चुनावी परिणाम सामने आ चुके है। इन परिणामों में भाजपा के पार्षदों की संख्या अधिक है। चूंकि इस बार अध्यक्ष पद के लिए सीधे मतदान न होकर चुने गए पार्षदों द्वारा अध्यक्ष चुना जाएगा। अब स्थिति अध्यक्ष को लेकर भी असमंजस वाली दिखाई पड़ रही है। भाजपा से जीते 9 पार्षदों में से तीन ही ऐसे है जो इस पद के लिए शर्तों पर खरे उतर रहे है। अध्यक्ष का पद अजजा के लिए आरक्षित है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |