Wednesday, 12 ,March 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

भगोरिया मेले की धूम, आदिवासी समाज ने पारंपरिक नृत्य कर बढ़ाई शोभा | राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर हुई परिचर्चा | ग्राम पंचायत में पानी की समस्या को लेकर जनपद उपाध्यक्ष व ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन | मामला फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र का...! शिकायकर्ता लीलाबाई व ग्राम पंचायत सचिव के विरुद्ध मामला दर्ज | कक्षा 8वीं का विदाई समारोह संपन्न | लोकायुक्त ने थांदला बीआरसी को रिश्वत लेते पकड़ा | करवड़ बस स्टैंड पर स्कूल बच्चों का हुआ एक्सीडेंट | मानवता शर्मसार: खेत में मिला बिना नाल कटा रोता हुआ नवजात शिशु ... | 8लेन पर एक नींद की झपकी बनी मौत का कारण! | नगर की वोटर लिस्ट में कैसे आया फर्जी मतदाता...? | महिला की मिली लाश: हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी | सोमाजी प्रजापत जाजपर का निधन | श्रीराम जन्मभूमि पर श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की मनाई पहली वर्षगांठ | सम्पूर्ण बाईबल पाठ का आयोजन सम्पन्न | भगवान श्रीराम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की मनाई वर्षगांठ | दूसरी बार दुकानों की नीलामी निरस्तः आखिर ग्राम पंचायत करें तो क्या करें...? | बदलेगा राज... या कायम रहेगा रिवाज... फैसला 8 फरवरी को | क्या हम बांग्लादेश से ऊपर उठकर एक ही धर्म के व्यक्तियों को जातिवाद के आधार पर अल्पसंख्यक बनाना चाहते हैं...? | सुरेशचंद्र पुरणमल जैन, जिनेन्द्र बाफना सुप्रीम कोर्ट के आदेश से भी बड़े, जिला परिवहन अधिकारी और रेलवे सब इनके सामने नतमस्तक | अजब एमपी के गजब मंत्री... लाचार मंत्री... |

नवागत पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बुधवार को किया पदभार ग्रहण
29, Sep 2022 2 years ago

image

कलेक्टर रजनी सिंह एवं जिपं सीईओ सिद्धार्थ जैन से की मुलाकात

समस्त एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों की क्राईम संबंधी बैठक ली, मीडिया से भी हुए मुखतिब

माही की गूंज, झाबुआ। 

        नवागत पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व अगम जैन राजभवन भोपाल में पदस्थ थे। जैन 2016 बेंच के आईपीएस अधिकारी है। पूर्व पुलिस अधीक्षक अरविन्द तिवारी की रवानगी के बाद शासन द्वारा 26 सितंबर को जारी हुए आदेश में आगम जैन को झाबुआ एसपी के रूप में जिले में भेजा गया है। एसपी आगम जैन मंगलवार को रात 10 बजे झाबुआ पहुंचे। बुधवार को सुबह 11 बजेएसपी कार्यालय पहुंचे। अधिनस्त स्टॉफ ने अगवानी करते हुए उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया।

कलेक्टर से की मुलाकात

        एसपी जैन ने अपने कक्ष में सर्वप्रथम जिले के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए संक्षिप्त चर्चा की। जिसके बाद कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर श्रीमती रजनीसिंह तथा जिपं सीईओ सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की। इस दौरानएसपी जैन ने दोनों प्रषासनिक अधिकारियों से जिले की कानून व्यवस्था तथा 30 सितंबर को जिले की चारो नगरीय निकायों में होने वाली मतगणना को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की।

अपराधों संबंधी मीटींग ली

        एसपी जैन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में सर्वप्रथम जिले के चारो अनुभाग के एसडीओपी, जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों की जिले में मुख्यतः होने वाले अपराधां के संबंध में बैठक ली। जैन ने समस्त एसडीओपी से थाना एवं चौकियों में मौजूदा पुलिस स्टॉफ तथा पुलिस लाईन में मौजूद पुलिस बल, वाहनों की संख्या, अष्वरोही की संख्या आदि पर भी चर्चा की। एसपी कार्यालय की समस्त शाखाओं में भी जाकर वहां की व्यवस्थाएं देखने के साथ पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से बातचीत की।

सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना मुख्य जिम्मेदारी

        दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक जैन ने जिले के पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्हांने बताया कि, उनकी मुख्य प्राथमिकता जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना है। वह फिलहाल जिले के सभी पुलिस थाना और चौकियों तथा डीआरपी लाईन का भी भ्रमण करेंगे। जिले में मुख्यतः होने वाले वाले अपराधों पर फोक्स कर उस पर किस तरह अंकुष लगाया जा सके, इस विजन पर काम करेंगे। एसपी अगम जैन ने जिले की जनता से अपील की है कि वह जिले में पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रषासन को पूर्णः सहयोग प्रदान करे। पत्रकारवार्ता में एसपी जैन के साथ मुख्य रूप से एएसपी पीएस कुर्वे, आरआई ठा. रणजीत सिंह, एसडीओपी झाबुआ बबीता बामनिया एवं नवीन थाना प्रभारी बीएल मीणा भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

नवागत पुलिस अधीक्षक अगम जैने कलेक्टर रजनीसिंह तथा जिपं सीईओ सिद्धार्थ जैन से की मुलाकात।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |