Sunday, 01 ,June 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

आखिर क्यों मजबूर हुए खवासावासी धरना प्रदर्शन के लिए | मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत | लगातार बारिश और आंधी-तूफान से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट, गर्मी में लोग हो रहे परेशान | आकाशीय बिजली गिरने से चार घायल, दो गंभीर | आधार कार्ड धारको से 100-100 रूपये की अवैध वसूली के साथ अन्य जानकारी कैसे पहुंची की बात से परेशान है विनय गुप्ता | नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक की दुकान पर चला बुलडोजर | पुलिस की पनाह ही अपराधों में कर रही बढ़ोतरी | दिया तले अंधेरा... कुम्हार के लिए फूटी हांडी भी नहीं... | अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशियों का भी देश निकाला हो... | एक ढाबा संचालक एवं साथियों ने दूसरे ढाबा संचालक जितेंद्र गेहलोत को जान से मारने का किया प्रयास | कछुआ गति से चल रहा कार्य ग्रामीणों को कब मिलेगा शुद्ध जल | तेज रफ्तार कार बनी मौत का कारण | कड़ी निंदा नहीं, कठोर कार्रवाई की आवश्यकता | 101 किलोमीटर रतलाम-झाबुआ रोड को बनाने की कवायद शुरू | नवीन बेरागी की जादुगरीः कृषि भूमि पर बिना अनुमति काट चुका है कालोनी, निर्माण कार्य भी शुरू | लापता 6 बच्चे देर रात्रि में पुलिस को सह कुशल मिले | भाजपा को गालियां देने व जूते मारने वाले को ही भाजपा सरकार का संरक्षण | ईट से भरी ट्राली पलटी, बड़ी दुर्घटना टली | प्रभु येशु के अनूठे प्रेम को शिष्यों के पैर धोकर सेवा का संकल्प लिया | केबिनेट मंत्री भूरिया के विधानसभा क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के बड़े मामले उजागर |

कैथोलिक मिशन अस्पताल की संस्था के 150 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ समारोह
15, Aug 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        कैथोलिक मिशन अस्पताल थांदला की संस्था सेंट मेरीज कॉवेन्ट के 150 वर्ष पूर्ण होने पर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर्स व सिस्टर्स को सम्मानित स्थानीय पल्लीवासियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था की सुपीरियर व डॉक्टर प्रिति ने संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सिस्टर प्रीति व सिस्टर दिव्या ने बाइबिल पाठ का वाचन किया। फादर अंतोन कटारा पल्ली पुरोहित सहायक फादर दीपक व फादर बसील डामोर ने  मिस्सा पूजा अर्पित की। पल्ली परिषद के सदस्यों व पल्लीवासियों ने शॉल श्रीफल व माला पहनाकर सम्मानित किया। पीटर बबेरिया ने उनके द्वारा किये गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। पल्ली पुरोहित फादर अंतोन कटारा ने  उनके द्वारा किये उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी डॉक्टर्स व सिस्टर्स को शुभकामनाएं दीं। संस्था की सुपीरियर सिस्टर एग्नेस ने सभी लोगों का आभार माना। कार्यक्रम में पल्ली परिषद सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |