Monday, 12 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

आजादी के 75 वर्ष को आज़ादी अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा रेलवे
06, Aug 2022 4 years ago

image

आरपीएफ जवानों ने जोश के साथ निकाली वाहन रैली, रेलवे के बैंड ने दी राष्ट्रीय गीतों की धुन के साथ शानदार प्रस्तुति
माही की गूंज, बामनिया।
         देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार इस बार आज़ादी को अमृत उत्सव के रूप में मना रही है और हर घर तिरंगा के साथ साथ कई प्रकार के आयोजन किये जा रहे है। उसी तारतम्य में आज अभिनव पहल रेलवे की और से देखने को मिली। जब रेलवे के आरपीएफ जवानों की एक बाइक रैली इंदौर से होती हुई सुबह बामनिया रेलवे स्टेशन पर पहुँची। जहाँ बुलेट पर सवार आरपीएफ जवानों और आरपीएफ के अधिकारियों ने 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ रेलवे स्टेशन पर देश भक्ति का अनूठा समा बांध दिया। इस दौरान साथ चल रहे म्यूजिक बेंड के द्वारा राष्ट्रीय गीतों से सराबोर कर देने वाली शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसको देखने व सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और देश भक्ति के जोशीले नारे लगाने लगे। 
         आरपीएफ मुम्बई के थाना प्रभारी गोरी शंकर गौतम और रतलाम आरपीएफ के थाना प्रभारी मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि, केंद्र सरकार के निर्देशन में रेलवे आरीपीएफ के जवानों द्वारा आज़ादी के 75 वे वर्ष को अमृत उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। वाहन रैली के रूप में रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर पहुँच कर आज़ादी की लड़ाई में योगदान देने वालो ओर उनकी अनुपस्थिति में उनके परिवार का सम्मान किया जा रहा है।
          थाना प्रभारी गौतम ने बताया कि, वाहन रैली इंदौर से शुरु हो कर देवास, उज्जैन, नागदा, मक्सी होते हुए बामनिया पहुँची है और यहां से मेघनगर पहुँचेगी। बाइक रैली के साथ एक डिजिटल वेंन भी चल रही है जिसमे लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर रेवले आरपीएफ द्वारा किये जा रहे कार्यो की सहित रेलवे की महत्त्वपूर्ण जानकारी व संदेश दिए जा रहे है। इस यात्रा के दौरान रतलाम मण्डल के सभी स्टेशनों से थाना व चौकी प्रभारी सहित आरपीएफ के जवान उपस्थित रहे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |