Friday, 19 ,June 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? |

हर्षोल्लास के साथ मनाया मां मरियम का पर्व
09, May 2022 4 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        ईसाई समाज द्वारा चैनपुरी स्थित मां मरियम का पर्व बड़ी धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विगत नौ दिन से चले आ रहे तीर्थस्थल पर धार्मिक आयोजन के साथ पर्व का समापन हुआ। समाज के मीडिया प्रभारी विकास रावत, पीटर बबेरिया ने बताया कि, उक्त ऐतिहासिक त्यौहार को मनाने के लिए दूरदराज से धर्मावलंबी आते हैं।समापन समारोह के दौरान समाजजनों द्वारा स्थानीय चर्च परिसर थांदला से चैनपुरी तीर्थस्थल तक जुलूस निकाला गया। जुलूस में मां मरियम की पालकी लिए उनके आदर में ढोल, मांदल, रोजरी माला, गीत-संगीत बजाते हुए जुलूस चैनपुरी तीर्थस्थल पहुंचा। जहां पर बालिकाओं द्वारा स्वागत नृत्य करते हुए पुरोहितों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात पवित्र धार्मिक विधियां शुरू की गई। 

         बाइबल पाठ का वाचन मुनसिंग माल, कु. प्राची परमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर गांधी नगर गुजरात से पधारे मुख्य याजक आर्च बिशप थाॅमस मेकवान ने उपदेश देते हुए कहा कि, मां मरियम सम्पूर्ण मानव जाति के उद्धारकर्ता की मां हैं, हमारी प्रार्थनाओं की सशक्त मध्यस्ता हैं। 

         इस अवसर पर उदयपुर धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष देवप्रकाश गणावा, संचालक झाबुआ डाॅयसिस फादर पीटर कटारा, झाबुआ पल्ली पुरोहित फादर प्रताप बारिया, पीआरओ फादर राॅकी शाह आदि पुरोहितगण उपस्थित थे।पल्ली पुरोहित फादर अन्तोंन कटारा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। समाज में उत्कृष्ट कार्य हेतु राहुल कटारा, प्रकाश कटारा, प्रकाश देवदा, पुष्पा गामड़, नीलिमा डाबी, रिषिता बारिया, निशू निनामा, तारसिस खड़िया, प्रेक्षित रावत का सम्मान किया गया।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |