Friday, 04 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

सीओ श्री जैन ने मेघनगर के ग्रामो का दौरा कर पीएम आवास हितग्राहियों की ली जानकारी
29, Jun 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर
      सोमवार शाम जिला सीईओ सिद्धार्थ जैन ने मेघनगर विकासखण्ड के 4 ग्रामो का दौरा कर पीएम आवास के हितग्राहियों से विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया। उन्होंने मेघनगर जनपद सीईओ वीरेंद्र सिंह रावत, विधायक वीरसिह भूरिया के साथ विकासखण्ड के काजली डूंगरी, कचरादरा, मांडली और ग्वाली में पीएम आवास के हितग्राहियों से चर्चा कर बताया कि, आप सभी को पहली किस्त मिल गई है और आप सभी अपने मकान का काम शुरू कर दें ताकि आप सभी की दूसरी किस्त जारी की जा सके। उन्होंने कहा कि, अभी शासन के पास में राशि उपलब्ध है आप जितनी जल्दी अपना काम शुरू करेंगे उतनी जल्दी आपको अगली क़िस्त दे दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों के साथ पौधरोपण कर उन्हें टीकाकरण के लिए भी प्रेरित किया। जिला पंचायत सीईओ श्री जैन ने लोगों से कहा कि, आप सब अफवाहों को छोड़कर टीकाकरण में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। इस अवसर पर उनके साथ जिला आवास प्रभारी संगीता गुंडिया, सामाजिक कार्यकर्ता भुरसिंह भूरिया आदि उपस्थित थे।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |