Thursday, 03 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव जाकर पौधरोपण व टीकाकरण के लिए कर रहे प्रेरित
19, Jun 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर

    एसडीएम आकाश सिंह, लिंक अधिकारी एलएन गर्ग, तहसीलदार हर्षल बहरानी और नायब तहसीलदार अजय चौहान मिलकर अनुभाग में टीकाकरण प्रोत्साहन और आंगनवाड़ी भवन पर पौधरोपण करने के लिए गांव-गांव भ्रमण कर ग्रामीणो से चर्चा कर रहे है। एसडीएम श्री सिंह ने उक्त कार्य के लिए अधिकारियो और कर्मचारियो की ड्यूटी भी लगायी है ताकि विकासखण्ड मे प्रभावी रूप से उक्त कार्य को मिशन के रूप में क्रियान्वित किया जा सके। इसके लिए विशेष रूप से सेक्टर स्तर पर बैठक का आयोजन भी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। 17 व 18 जून को सजेली, मालजी, शिवगढ़, नौगाँव माता फलिया, देवीगढ़ के साथ छोटा तालाब, हात्यतेली, महूडीपाड़ा, माण्डली, तलाई आदि ग्रामो में बैठक का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए एसडीएम और लिंक अधिकारी ने बताया कि, शासन द्वारा 21 से 30 जून तक टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा, इसी को लेकर यह तैयारी की गई है, इसमें पौधरोपण पर विशेष जोर दिया जा रहा है ताकि पर्यावरण को सहेज जा सके। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन मे बेहतर तरीके से करने के प्रयास किए जा रहे है ताकि लोग टीके को लेकर अफवाहो से दूर रहे और शतप्रतिशत टीकाकरण करवाए।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |