Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

कलेक्टर श्री मिश्रा मेघनगर की क्राइसेस कमेटी की बैठक में हुए शामिल
04, Jun 2021 5 years ago

image

जिस वार्ड में सबसे पहले टीकाकरण पूर्ण होगा उस वार्ड को मिलेगी प्रोत्साहन राशि- कलेक्टर श्री मिश्रा
माही की गूंज, मेघनगर
      गुरुवार को शाम कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मेघनगर के दशहरा मैदान पर आयोजित क्राइसेस कमेटी की बैठक में शामिल हुए, बैठक में नगर के जनप्रतिनिधि और पार्षद के साथ गणमान्य नागरिक, व्यापारी, उद्योगपति, रोटरी क्लब अपना के सदस्य आदि उपस्थित रहे। 
      कलेक्टर श्री मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, नगर में अधिक से अधिक टीकाकरण करवाएं और अपने वार्ड, मोहल्ले, ग्रामीण क्षेत्र व फलियों में नागरिकों को लोगों को समझाएं और टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि, लोग टीके के प्रति फैली अफवाहों से दूर रहें, इन अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने जिले की तहसील राणापुर के बारे में बताया कि, मैं खुद राणापुर के गांव में गया और लोगों को समझाया और ग्रामीण लोगों ने टीका लगवाया। श्री मिश्रा ने यह भी कहा कि, मेघनगर में 15 वार्ड है ओर इन 15 वार्डों में जो वार्ड सबसे पहले टीकाकरण पूर्ण करवाएगा उस वार्ड में मेरे द्वारा प्रोत्साहन राशि दी जाएगी और साथ ही उस वार्ड की कोई भी समस्या हो सर्वप्रथम उस वार्ड की समस्या को सबसे पहले हल  किया जाएगा और वहां पर प्रशासन की हर एक योजना और व्यवस्था पर सर्वप्रथम ध्यान दिया जाएगा। बैठक में विधायक वीरसिंह भूरिया, एसडीएम आकाश सिंह, लिंक अधिकारी लक्ष्मी नारायण गर्ग, नगर परिषद सीएमओ विकार डाबर, एसडीओपी मनोहर गवली, बीएमओ शैलेक्षी वर्मा और क्षेत्र के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
      उक्त बैठक को समाप्त कर कलेक्टर श्री मिश्रा वहां से मेघनगर के समीप गुज्जरपाड़ा गांव की ओर गए। 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |