Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कलेक्टर व एसपी पहुंचे मेघनगर के दौरे पर
13, May 2021 5 years ago

image

माही की गूंज, मेघनगर
     कलेक्टर सोमेश मिश्रा व एसपी आशुतोष गुप्ता ने मेघनगर पहुंचकर जीवन ज्योति हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, इस दौरान वहां स्थित कोविड सेंटर के स्टाफ ने ताली बजाकर कलेक्टर व एसपी का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर व एसपी ने प्रबंधक से मुलाकात कर आयुष्मान कार्ड से मिलने वाली इलाज की स्थिति जानी। जिसके बाद कलेक्टर श्री मिश्रा व एसपी श्री गुप्ता झाबुआ चौराहे पर स्थित पटवाल हॉस्पिटल पहुंचकर पूरे हॉस्पिटल का जायजा लिया और वहां पर बनाए गए कोविड सेंटर का भी निरीक्षण भी किया। साथ ही किशोर नायक द्वारा बनवाए गए हॉस्पिटल की सुविधा  को देखा, वहां की सुविधाओं की प्रशंसा भी की। 
     कलेक्टर श्री मिश्रा व एसपी श्री गुप्ता ने कहा कि, जिले में हर एक व्यक्ति के प्रयासों से कोरोना का ग्राफ कम हो रहा है, जिले के लोगों को अभी भी सावधानी रखना बहुत जरूरी है क्योकि कोरोना की दूसरी लहर अभी चल रही है। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए हमे भविष्य के लिए तैयारी पूर्ण रूप से रखना जरूरी है और हम इसी का प्रयास कर रहे हैं। कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार गरीब व्यक्तियों के लिए इलाज की व्यवस्था आयुष्मान कार्ड के द्वारा की जा रही है बताया। कलेक्टर ने यह भी कहा कि, आप लोग सुरक्षित रहें, माक्स का उपयोग करें, 2 गज की दूरी बनाए रखें और कोई भी व्यक्ति जिसमे कोरोना के लक्षण है वह जल्द ही अपना इलाज कराएं घबराए नहीं। झाड़-फूंक जैसी चीजों पर ध्यान न दें और डॉक्टर की सलाह लें। इससे आप सुरक्षित रहेंगे और आपका घर परिवार समाज सुरक्षित रहेगा। कलेक्टर सोमेश मिश्रा व एसपी आशुतोष गुप्ता, आमजन की सुरक्षा के लिए कोरोना काल में लगातार जिले में फील्ड और दौरे कर रहे हैं और लोगों से अपील भी कर रहे है कि, सभी लोग नियमों का पालन करेंगे तभी कोरोना को हराया जा सकेगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |