Wednesday, 14 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान |

कोरोना गाईडलाइन का उल्लंघन करने वालो के लिए बन रही अस्थाई जेल
09, Apr 2021 5 years ago

image

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
माही की गूंज, मेघनगर
     प्रशासन के बार-बार समझाने के बाद भी कुछ लोग न अपनी सुरक्षा की परवाह कर रहे है और न ही दूसरो की सुरक्षा को लेकर सजग नजर आ रहे है। इसी क्रम मे आज मेघनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक  आयोजित की गई। बैठक मे नगर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि और पत्रकारो के साथ एसडीएम मेघनगर श्री गर्ग, एसडीओपी श्री गवली, सीईओ जनपद श्री रावत, तहसीलदार श्री बहरानी और सीएमओ उपस्थित थे। बैठक में एसडीएम ने बताया कि, कोरोना गाईडलाइन का पालन नही करने वाले लोगो के लिए एसडीएम कार्यालय के सामने शासकीय बालक छात्रावास में अस्थाई जेल बनाई जा रही है। 
     बैठक में लोगो ने अपने सुझावो मे सबसे अधिक ये बात कही कि, जो लोग संक्रमित है या रेपिड टेस्ट मे जो पॉजिटिव आ रहे है, वह बाहर घूम रहे है उन पर सख्ती से करवाई कर घर को सील किया जाए।
     एसडीओपी श्री गवली ने कहा कि, जो लोग अपने घर पर लगे कोरोना पॉजिटिव के पोस्टर फाड़ रहे है ये गलत है, अगर इस तरह के कोई प्रमाण मिलते है तो सम्बन्धित व्यक्ति पर करवाई होगी। एसडीएम और एसडीओपी ने ये भी कहा कि, ग्रामीण भी नगरीय क्षेत्र मे लॉकडाउन के दौरान नही आए इसके लिए नगर की सीमाओ पर प्रशासन की टीम तैनात की जाएगी। शांति समिति की बैठक मे अधिकारियो ने कहा कि, सभी सामाजिक संगठन भी लोगो को जागरूक करने मे सहयोग करे। साथ ही दुकानदार बिना मास्क वालो को समान नही दे और सामाजिक दूरी के लिए बनाए गए गोलो का पालन करे। नगर में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन प्रभावी रहेगा, लॉकडाउन के दौरान मेडिकल, उचित मूल्य की दुकान, अस्पताल, पेट्रोल पंप, बैंक, एटीएम व फायर ब्रिगेड को छूट रहेगी। वही सब्जी और दूध की दुकानें सुबह 6 से 9 बजे तक खुली रहेगी इसके अलावा कोई भी व्यापारी सामान बेचते पाया गया तो उस व्यापारी के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी एवं लंबे समय के लिए दुकान सील कर दी जाएगी।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |