Sunday, 05 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... | माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका |

प्रधानमंत्री आवास योजना हितग्राही पत्र वितरण आयोजन हुई निरस्त, आयोजन नही होने से भटकते रहे हितग्राही
05, Mar 2021 5 years ago

image

आयोजन में लगभग खर्च 3 लाख से अधिक की सरकारी राशि का हुआ अपव्यय, आयोजन पत्रिका में प्रदेश मंत्री संगीता सोनी का नाम नहीं
सोनी एवं भाभर के बीच खींचतान को लेकर आयोजन के निरस्त होने की चर्चा
माही की गूंज, झाबुआ/मेघनगर
     प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी योजना के तहत शुक्रवार को मेघनगर के दशहरा मैदान पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण किया जाना थे। उक्त आयोजन के कार्ड भी बांटकर नगर के समस्त लोगों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें 404 हितग्राही को प्रधानमंत्री स्वीकृति पत्र वितरण करना थे। सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पूर्ण होने के आधे घंटे पूर्व साढ़े 10 बजे उक्त कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया। पूरे आयोजन की तैयारी हो चुकी थी और हितग्राही भी लगभग पहुँच चुके थे, लेकिन आयोजन के शुरू होने ठिक आधे घन्टे पूर्व आयोजन निरस्त कर दिया गया, जिससे आयोजन में शामिल होने लोगों को भारी फजीहत हो गई।
लगभग दो से तीन लाख रुपए की राशि का खर्च हुआ बर्बाद
     आयोजन की तैयारी नगर परिषद मेघनगर द्वारा की गई थी, जिस पर अनुमानित दो से तीन लाख रुपए का खर्च किया गया। जिसमें टेंट, साउंड, अल्पहार, पानी फेलक्स, बलून सजावट, पत्रिका, लाइट जनरेटर, माला, पानी आदि का कुल 2 से 3 लाख रुपए खर्च किया गया जो आयोजन निरस्त होने से बर्बाद हो गया। उक्त खर्चे की भरपाई कौन से मद से नगर पालिका करती है ये देखने की बात है।
आमंत्रण पत्रिका में प्रदेश मंत्री संगीता सोनी का नाम नही, भाभर और सोनी की आपसी खींचतान के कारण आयोजन निरस्त होने की चर्चा
     जिला भाजपा में एक बार फिर अंदरूनी कहल उभर के सामने आया है, बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी की गई थी। जिसमे अजजा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर का नाम तो आयोजन की पत्रिका में दिया गया, लेकिन प्रदेश मंत्री संगीता सोनी का नाम नही होने से भाजपा में दोनों गुट के समर्थको के बीच चर्चा शुरू हो गई, जो आयोजन होने पर विवाद का रूप भी ले सकता था। बताया जा रहा है, दोनों की आपसी खींच-तान को देखते हुए आयोजन को निरस्त कर दिया गया। जिले में भाजपा संगठन की स्थिति अत्यंत ही दयनीय हो चुकी है और पार्टी दो से तीन धड़ों में टूट कर बिखर चुकी है। उधर नगर परिषद के सीएमओ विकास डावर का कहना है कि, चुने हुए जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण आयोजन निरस्त किया है। अब ये बात इनको कौन समझाए की नेताओ के नाम और आपसी फूट के चक्कर ने आम जनता द्वारा दिए जा रहे टेक्स से आने वाली राशि मे से लाखों रुपए बर्बाद किए गए है, उसका हर्जाना आगे जनता को ही भुगतान पड़ेगा।
आयोजन नही होने से भटकते रहे हितग्राही

आयोजन पत्रिका में नहीं था प्रदेश मंत्री संगीत सोनी का नाम


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |