Friday, 14 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

श्रेय लेने की यह कैसी राजनीति
Report By: नरेश पांचाल 26, Feb 2021 5 years ago

image

एक ही कार्य का दो बार विधायक व सांसद ने किया भूमि पूजन

विधायक ना समझ है- सांसद गुमान

माही की गूंज, काकनवानी

    जब सत्ता किसी दूसरे पक्ष की व विधायक विपक्ष का हो तो अधिकारियों को अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ता है, स्थानीय स्तर पर विधायक का दबाव व सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों का भी दबाव रहता है। कुछ ऐसा ही दबाव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों में देखने को मिल रहा है, जिसमें एक ही योजना का दो-दो बार भूमि पूजन करवाकर दोनों दलों को खुश करने का प्रयास किया जा रहा है।

    थांदला विधानसभा में कांग्रेस के विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा दिनांक 28 जनवरी को नल-जल योजना का काकनवानी में 1 करोड़ 42 लाख 15 हजार, देवका में 1 करोड़ 11 लाख 61 हजार, हरीनगर में 73 लाख 30 हजार, मियाटी में 2 करोड़ 88 लाख 1 हजार, बेढ़ावा में 41 लाख 13 हजार, भेरूगढ़ में 46 लाख 80 हजार के साथ डाबतलाई, कुशलपुरा आदि जगह विकास कार्यो का भूमि पूजन किया गया था। लेकिन राजनीति में काम कम और दिखावा ज्यादा होता है, विपक्षी विधायक द्वारा किया गया भूमि पूजन सांसद को रास नहीं आया और अधिकारियों पर दबाव बनाया, जिसके बाद अधिकारियों ने सांसद द्वारा भूमि पूजन कार्यक्रम 18 फरवरी का तय कर उसके आमंत्रण पत्र बटवा दिए, लेकिन तय तारीख को फिर सांसद ने बदला और 1 दिन बाद 19 फरवरी को भी तय समय से लगभग तीन-चार घंटे देरी से कार्यक्रम में शामिल हुए। दो बार भूमि पूजन के सवाल के जवाब में सांसद ने थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया को नासमझ बतलाया और कहा कि, उनमें समझदारी होती तो वह भूमि पूजन नहीं करते और उनको भूमि पूजन करने का कोई अधिकार भी नहीं है, भूमि पूजन का कार्यक्रम भाजपा की सरकार को ही है।

    वही कार्यक्रम को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के अधिकारी कर्मचारी भारी दबाव में दिखाई दिए, जहां विधायक द्वारा किए भूमि पूजन में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए तो सांसद के भूमि पूजन में कोई भी क्षेत्रिय कांग्रेसी जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे।

    सांसद के कार्यक्रम के लिए अधिकारीगण कांग्रेस नेताओं को फोन लगाकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया तो क्षेत्रिय कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने जवाब दिया अब कैसा यह एक ही काम का दुसरा भूमि पूजन है, क्षेत्रिय विधायक के साथ उक्त नल-जल योजना का भूमि पूजन आपकी ही जानकारी के साथ 28 जनवरी को हो चुका है। जिसके बाद अधिकारीगण क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का व्यवधान न पहुंचाने की अपील करते रहे।

    कार्यक्रम बिना कांग्रेस के क्षेत्रिय जनप्रतिनिधी के ही संपन्न हुआ तब जाकर अधिकारियों ने चैन की सांस ली, कार्यक्रम तो संपन्न हो गया लेकिन अपने पीछे कई सवाल छोड़ गया।

    जनप्रतिनिधि का दायित्व जनसेवा का होता है और जन सेवा के नाम पर आजकल जो कुछ भी चल रहा है वह किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं कहा जा सकता है, राजनीति केवल चुनाव तक होना चाहिए वह भी मुद्दे आधारित लेकिन पिछले कुछ वर्षों में किसी भी कार्य को लेकर श्रेय लेने की होड़ सी मची हुई है।

28 जनवरी को कांग्रेस विधायक वीरसिंह भूरिया ने किया भूमि पूजन

19 फरवरी को एक ही योजना का दुसरी बार सांसद गुमान ने किया भूमि पुजन व शिलान्यास


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |