Saturday, 17 ,October 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है नवरात्रि | होनहार छात्र की मौत से गांव में शोक की लहर | असुविधाओं और वसूली के लिए बदनाम हो चुका हॉस्पिटल, निजी हॉस्पिटलो की पो बारह | जिले में गौ-हत्या का कारण क्षेत्रवासियों का खुला और मौन समर्थन या स्वीकृति तो नहीं...? | चार साल पहले उप स्वास्थ्य केंद्र का मरम्मत कार्य अपनी बदहाली के आसु बहा रहा भवन | 12 लाख से अधिक की लागत से बना शासकीय उचित मूल्य दुकान का गोदाम अब भी अधूरा | क्या झाबुआ जिले की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में है...? | 482 छात्राओं की नेत्र जांच, 16 बेटियों की शिक्षा का जिम्मा | मेंटेनेंस के नाम पर लंबी बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान | सेवा सकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम सम्पन्न | जर्जर भवन में संचालित हो रही ग्राम पंचायत | गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा सम्पन्न | गांधी जयंती पर चला वृहद स्वच्छता अभियान | विधायक, ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं | खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण | जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू | अनंत चतुर्दशी पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, जुलूस के साथ हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन...!! | मूलभूत सुविधाओं से वंचित शासकीय स्कूले | नवरात्रि पर्व को लेकर रोग्या देवी मंदिर पर समिति का गठन, अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का किया चयन | अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि |

25 जनवरी को आबकारी अधिकारी के सामने हो रही थी सप्लाई अवैध शराब
29, Jan 2021 5 years ago

image

भाजपा नेता की आपत्ति के बाद केस बनाने की बजाए शराब की पेटियां गोदाम में रखवाई 

माही की गूंज, पेटलावद/बामनिया 

     26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ड्राई-डे के कारण शराब की दुकानें बंद रखने का नियम है, लेकिन एक रात पहले शराब दुकान से अवैध रूप से संचालित दुकानो पर माल भेजे जाने का कार्य किया जाता है। यहां ऐसा ही एक मामला सामने बामनिया शराब दुकान का आया, जहां 26 जनवरी से पहले बड़ी मात्रा में शराब दुपहिया वाहन द्वारा शराब ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में सप्लाई किया गया था, इस दौरान आबकारी अधिकारी जयश्री वर्मा 26 जनवरी के कारण दुकान बंद करवाने पहुंची थी लेकिन शराब ठेकेदार के गुर्गे  शराब पेटियां गोदाम से बाहर निकलना जारी रखा, जहां मौजूद एक भाजपा नेता ने इस प्रकार से अवैध रूप से सप्लाई के लिए दुकान से बाहर लाई जा रही शराब पकड़ने के लिए आबकारी अधिकारी जयश्री वर्मा से कहा, लेकिन अधिकारी द्वारा ऐसा नही किया गया। भाजपा नेता पूर्व मण्डल महामंत्री ने बताया कि, मेरे द्वारा जानकारी देने और शराब का अवैध सप्लाई देखने के बाद भी मेडम ने कार्रवाई नही की जिसकी शिकायत अब मेरे द्वारा मय दस्तावेज के मंत्रीजी को करने की बात कही। वही आबकारी अधिकारी जयश्री वर्मा का कहना है कि, मौके पर कुछ शराब की पेटियां लेकर बाहर आ रहे थे जिन्हें वापस रखवा दिया गया। मेडम के बताए अनुसार साफ है कि, शराब दुकान से अवैध रूप से शराब सप्लाई हो रही थी लेकिन ठेकेदार की महीना बंदी के कारण दबे हुए आबकारी विभाग ने कार्रवाई नही की। 

शिकायतकर्ता ओर पत्रकार के फोन तक की जानकारी ठेकेदार के गुर्गे के पास पहुंची 

     आबकारी और शराब ठेकेदार के बीच किस कदर की गठजोड़ है वो इसी से पता लगता है कि, पहले तो आखों देखी अवैध सप्लाई पर कोई कार्रवाई नही की, वही इस बात की सूचना आबकारी अधिकारी द्वारा ठेकेदार के गुर्गे को दी और मामले में मेडम के स्टेटमेंट लेने के लिए काॅल करने वाले पत्रकार की जानकारी भी गुर्गे को दी गई, जिसने शिकायतकर्ता को फोन कर शिकायत करने और मामले की जानकारी पत्रकार को देने पर मित्रता की दुहाई देकर दबाव बनाने की कोशिश की और शिकायत नही करने की सलाह देने लगा, हालांकि भाजपा नेता ने साफ कह दिया की मामले को भोपाल तक भी ले जाना पड़े तो ले जाऊंगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |