Sunday, 12 ,October 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता में चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन | दिनदहाड़े दंपति से लूट, तमंचे की नोक पर छीने आभूषण और नकदी | चूहा कांड को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, 6 अक्टूबर के बाद जयस करेगा आंदोलन घोषणा | शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के निमित्त निकल भव्य पद संचलन | संघ शताब्दी वर्ष पर अनुशासन के साथ निकाला पथ संचलन | मुख में राम बगल में छुरी | कटाक्षः एमपी अजब और पुलिस गजब... | बेबाकी के साथ सच और विश्वास के सात वर्ष पूर्ण | अब भी अंधविश्वास के अंधकार से जकड़ा जिला, मासूमों की जान दाव पर...? | संदिध परिस्थिति में युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर | प्रो. केशर ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि | चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एस आर आई करवाने की तैयारी | कॉलेज ग्राउंड में भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | एसडीएम मीना के खिलाफ पत्रकारों का सामूहिक निंदा प्रस्ताव जारी | ग्रामीण बैंक में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास | कभी न भूलने वाली तारीख पर दस साल बाद मुख्यमंत्री होगें जनता के बीच | पत्रकारों ने किया -सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान | गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई युवक की मौत | 500-1000 की लालच में चपरासी रिश्वतखोर बैंक मैनेजर के साथ रिश्वत लेते धराएं | खुले में ब्रिज पर बच्चे का जन्म, एएनएम ने आकर काटी नाल |

ये क्या, एक ओर सर कटी लाश पुलिस ने की बरामद, कही माही नदी से मिली युवक की लाश और इसका कोई संबंध तो नही...!
19, Feb 2023 2 years ago

image

दोनों शवों में दिख रही समानता, क्या पहचान छुपाने के उद्देश्य से सर किया गायब

माही की गूंज, पेटलावद।

         गुरुवार को पेटलावद पुलिस को भाभरापाड़ा-घुघरी के पास माही नदी से बोरे में बन्द एक शव मिला था जिसकी शिनाख्त अब तक नही हो पाई हैं। युवक की हत्या अत्यंत जघन्य तरीके से कर शव को बोरे में बन्द कर फेका गया था। सभवतः मृतक की पहचान न हो सके इसलिए युवक सर काटा गया और उसके शरीर पर केवल एक अंडरवेयर छोड़ी गई। कही न कही युवक के हाथों पर टैटू या कोई पहचान चिन्ह था जिसके चलते युवक के हाथ भी काटे गए। दो दिन बाद युवक की कोई पहचान नही हो पाई हैं पुलिस ने अपनी ओर से पहचान के लिए प्रयास कर रही है। इस बीच आज एक ओर सर कटी लाश मिलने का मामला आया। लेकिन शव मिला शनिवार को इंदौर के पास सिमरोल में जहा एक अज्ञात युवती का सिर कटा शव मिला है। युवती की उम्र 20 से 30 साल की है। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब कंबल खोला तो वो भी आश्चर्य में पड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार सिमरोल से आगे अहिल्या पठार पहाड़ी के सामने इंदौर-खंडवा रोड किनारे खाई में युवती की सिर कटी लाश मिली है। युवती का शव 3 से 4 दिन पुराना है। शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है। महिला की शिनाख्त करने की कोशिश जारी है।

कंबल में लिपटा मिला शव

        पुलिस के मुताबिक कुछ ग्रामीण जब यहां से गुजर रहे थे, तभी उन्हें यहां पर कंबल दिखा। मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना। सूचना पर पुलिस पहुंची और कंबल को खोल कर देखा तो उसमें महिला का शव मिला।

सिर गायब, तलाश जारी

          इधर, जिस महिला का शव मिला है उसका सिर गायब है। पुलिस महिला के सिर की भी तलाश कर रही है। आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने सर्चिंग भी की, लेकिन उसका सिर नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। इसके अलावा पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है, ताकि कोई सुराग मिल सके। पुलिस अब पेटलावद पुलिस की तरह सोशल मीडिया और थानों से मांगी जानकारी मांग रही है । साथ ही थाने पर भी गुम इंसान की सूचना की भी जानकारी मांगी जा रही है । मृतक युवती का सर तो नही मिला लेकिन महिला ने चेक प्रिंट में पिंक कलर का सलवार-कुर्ती पहन रखा है। जिससे युवती की पहचान की कोशिश की जा रही हैं।

एक-दूसरे से जुड़ी तो नही घटना

          माही नदी से जो युवक का शव मिला है वो भी लगभग चार से पांच दिन पुराना होने की सभावना है। वही इंदौर के सिमरोल से मिले युवती का शव भी तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा। जिस तरह से दिनों शव में पहचान छुपाने की समानता नजर आ रही है ऐसा प्रतीत हो रहा है कही ये दोनों घटना आपस मे जुड़ी हुई तो नही है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |