Saturday, 01 ,November 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

मेघनगर रिटर्न... | धूमधाम के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती | पुलिस थाने पर मनाया एकता दिवस | शिव मंदिर पर आयोजित हुआ अन्नकूट महोत्सव | अतिथियों की दिवाली बिना वेतन वाली | चोरो का आतंक: खेत पर पानी पिलाने वाले विद्युत पम्प हुआ चोरी | सड़क नहीं पूरा सिस्टम ढह रहा है....! | ग्राम में निकला विशाल पथ संचलन, शताब्दी वर्ष पर दिखा विशेष उत्साह | राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता में चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन | दिनदहाड़े दंपति से लूट, तमंचे की नोक पर छीने आभूषण और नकदी | चूहा कांड को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, 6 अक्टूबर के बाद जयस करेगा आंदोलन घोषणा | शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के निमित्त निकल भव्य पद संचलन | संघ शताब्दी वर्ष पर अनुशासन के साथ निकाला पथ संचलन | मुख में राम बगल में छुरी | कटाक्षः एमपी अजब और पुलिस गजब... | बेबाकी के साथ सच और विश्वास के सात वर्ष पूर्ण | अब भी अंधविश्वास के अंधकार से जकड़ा जिला, मासूमों की जान दाव पर...? | संदिध परिस्थिति में युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर | प्रो. केशर ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि | चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एस आर आई करवाने की तैयारी |

शिव कुंड शिवकुंडेश्वर महादेव पर कल शबरी जयंती के अवसर पर होगा भव्य आयोजन
11, Feb 2023 2 years ago

image

चुनावी वर्ष के चलते गरमाई राजनीति, विधानसभा के सभी दावेदार होंगे शामिल

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मालू डामर की रुचि ने अन्य दावेदारों को किया सक्रिय

माही की गूंज, पेटलावद।

         ग्राम पंचायत पाचपीपला, भील कोटडा, देवली, कालीघाटी, हमीरगढ़, जामली और बेकल्दा के सुन्दर सुरम्य मनोहारी पहाड़ियों के बीच स्थित श्रीं शिवकुंडेश्वर महादेव की शरण में शबरी धाम बसा है। जहां कल रविवार को शबरी जयंती होने पर उक्त पंचायत वासियों द्वारा अभुत्व पुर्ण कार्यक्रम आयोजित हों रहा है। जिसमें राम, लखन, सीता मईया की खोज में निकले थे और माता शबरी को दर्शन देकर उनकी वषों पुरानी तपस्या का फ़ल देने के साथ ही शबरी माता द्वारा राम को खिलाए झूठे बैर का भी आत्मिय दृश्य दर्शाया जायगा। उक्त आयोजन को लेकर विगत एक माह से तैयारियां चल रही। जिसके परिणाम स्वरूप उक्त आयोजन बड़े स्तर पर होना तय है। 

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मालू डामर की रुचि ने अन्य दावेदारों को किया सक्रिय

        चुनावी वर्ष के चलते क्षेत्र की राजनीति पूरी तरह से गरमाई हुई है। कल होने वाले इस आयोजन में न केवल पेटलावद विधानसभा के सभी दावेदार शामिल होंगे बल्कि दूसरी विधानसभा से यहां दावेदार पहुचेंगे। आयोजन को लेकर सबसे पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष मालू डामर में सक्रियता दिखाई, जिसके बाद आयोजन बड़े स्तर पर भव्य होने की चर्चा शुरू हो गई। मालू डामर की ओर से आयोजन में बड़ी संख्या भक्तों को आने के आह्वान के पोस्टर पेटलावद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में लगाये गए। वही सोशल मीडिया पर भी आयोजन को लेकर मालू समर्थक सक्रिय रहे। जिसके चलते कांग्रेस विधायक मैडा और पूर्व विधायक निर्मला भूरिया सहित विधानसभा पेटलावद से विधानसभा की दावेदारी रखने वाले कई दावेदार सक्रिय हो कर इस आयोजन में रुचि ले रहे हैं।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |