Sunday, 12 ,October 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता में चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन | दिनदहाड़े दंपति से लूट, तमंचे की नोक पर छीने आभूषण और नकदी | चूहा कांड को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, 6 अक्टूबर के बाद जयस करेगा आंदोलन घोषणा | शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के निमित्त निकल भव्य पद संचलन | संघ शताब्दी वर्ष पर अनुशासन के साथ निकाला पथ संचलन | मुख में राम बगल में छुरी | कटाक्षः एमपी अजब और पुलिस गजब... | बेबाकी के साथ सच और विश्वास के सात वर्ष पूर्ण | अब भी अंधविश्वास के अंधकार से जकड़ा जिला, मासूमों की जान दाव पर...? | संदिध परिस्थिति में युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर | प्रो. केशर ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि | चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एस आर आई करवाने की तैयारी | कॉलेज ग्राउंड में भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | एसडीएम मीना के खिलाफ पत्रकारों का सामूहिक निंदा प्रस्ताव जारी | ग्रामीण बैंक में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास | कभी न भूलने वाली तारीख पर दस साल बाद मुख्यमंत्री होगें जनता के बीच | पत्रकारों ने किया -सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान | गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई युवक की मौत | 500-1000 की लालच में चपरासी रिश्वतखोर बैंक मैनेजर के साथ रिश्वत लेते धराएं | खुले में ब्रिज पर बच्चे का जन्म, एएनएम ने आकर काटी नाल |

भाजपा में एसटी, एसी, ओबीसी के बाद किसान मोर्चे का जिलाध्यक्ष पेटलावद से
11, Feb 2023 2 years ago

image

पेटलावद नगर परिषद के वार्ड क्र. 1 के पार्षद मुकेश परमार बने किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष, बधाइयों का दौर शुरू

माही की गूंज, झाबुआ/पेटलावद।

         जिले की भाजपा की राजनीति में पेटलावद क्षेत्र का दबदबा बरकार है। भाजपा की और से कई मोर्चो की कमान पेटलावद या पेटलावद क्षेत्र के नेताओ के हाथ मे दी जा रही है। आज भाजपा की और की गई नई नियुक्ति में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष का पद भी पेटलावद के खाते में आया है। यहां नगर परिषद पेटलावद के वार्ड क्रमांक क्र. 1 के पार्षद मुकेश परमार को भाजपा ने किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुकेश परमार की नियुक्ति के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है और पेटलावद क्षेत्र की राजनीति को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। मुकेश परमार के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर उनके ईस्ट मित्रो ने उनको बधाई प्रेषित की है।

एसटी, एसी और ओबीसी के अध्यक्ष पेटलावद से, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक का पद भी पेटलावद के पास

          किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पेटलावद के खाते में आने से पहले अजजा मोर्चा, अजा मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर पेटलावद का दबदबा रहा। पेटलावद विकास खंड के मोहनकोट क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता अजमेर भूरिया अजजा मोर्चा, नगर परिषद पेटलावद पूर्व  पार्षद जगदीश जाटव अजा मोर्चा और पेटलावद के युवा नेता सौनु विश्वकर्मा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष बने हुए है। वहीं भाजपा के व्यापारी प्रकोष्ठ का मुख्य पद जिला सयोजक पर भी पेटलावद के संजय भंडारी बने हुए है। भाजपा संगठन की नजर लगातार पेटलावद क्षेत्र में है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |