Saturday, 25 ,July 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता | 19 लाख की चोरी की घटना में पुलिस को मिली सफलता | अनाज व्यापारी की दुकान से दिन दहाड़े हुई लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात | 400 फीट खनन के बाद भी नहीं निकला पानी, बारहमासी जल के लिए उसी जगह फिर मशीन लगाकर करेंगे खनन | पुरषोत्तम मास में गौदान करने से वैकुंठ की प्राप्ति होती है- आचार्य शास्त्री | विकास से पहले विनाश…!! | पाटीदार समाज ने किया मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण | मां भद्रकाली माताजी मंदिर पर संपन्न हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक | अब स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरपालिका की वाल पेंटिंग से पार पाने की फिसड्डी कवायद | जिला अभी भी उम्मीदो के सहारे टिका है, देखना है कलेक्टर श्री भरसट किस किनारे जा कर बैठते है | राजनीति में हिम्मत... और हिम्मत की राजनीति... |

प्रकाश राका के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर नगर वासियों ने दी बधाई
29, Jan 2023 3 years ago

image

माही की गूंज, पारा।

        जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रकाश राका के जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में जुलूस निकाला गया। नगर में जगह-जगह पर फुल माला पहनाकर बधाई दी, जिसके बाद जुलूस स्थानीय बस स्टैंड पहुंचा। कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने उद्बोधन दिया, जिसमे सबसे पहले उद्बोधन क्षेत्र के विधायक वालसिंग मैडा ने भारत माता की जय कारों के साथ कांग्रेस की सरकार ने पारा क्षेत्र में किए कामों को गिनाते हुए शुरू किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू सिंह डामोर ने पारा क्षेत्र के आस पास इतने तालाब निर्माण करवा दिए कि इनकी तारीफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी की थी। साथ ही विधायक मैडा ने लोक निर्माण में पारा-झाबुआ मार्ग पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया जी की देन बताया।

         कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश राका ने अपने उद्बोधन में कहा कि, पारा नगर के सभी समाज जनों ने मेरा भव्य स्वागत किया मैं अभी भूत हूं। आज से मैं सभी का ऋणी हो गया हूं। नल जल योजना आंदोलन के पश्चात एक माह में भी भाजपा सरकार ने कार्य को चालू नहीं करवाया। जिलाध्यक्ष राका ने कहा है कि, 2023 में कांग्रेस की सरकार बनते ही सर्वप्रथम दवाई तालाब, धमोइ तालाब से पानी पारा क्षेत्र को दिलाने का हमारा काम रहेगा।

          मामा शिवराज पर बरसते हुए राका ने कहा कि, पारा नगर को झाबुआ जिले के नक्शे में नहीं मानते इसलिए सौतेला व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा है कि, भाजपा के सर्वे में कांग्रेस डेढ़ सौ सीटों से आगे चल रही है। भाजपा की नींद उड़ी हुई है। 2023 में झाबुआ की तीनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहेगा फिर से कमलनाथ की सरकार बनाई जाएगी।

          इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता केमता डामोर, रूप सिंह डामोर, जनपद सदस्य वीणा कुंवर रमेश मोहनिया, प्रेम सिंह डाबी, सुरेश पचाया, जोगणिया, आकाश काकरिया के साथ कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सलेल खा पठान द्वारा किया गया व आभार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैमता डामोर ने माना।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |