Wednesday, 22 ,April 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

ट्रिपल डी की हुई बैठक, दारू-दहेज पर नहीं सिर्फ डीजे पर होगा प्रबंध | एमपी ब्रेकिंग: झाबुआ कलेक्टर सहित प्रदेश के 21 आईएएस के तबादले, झाबुआ के नए कलेक्टर डॉ योगेश तुकाराम भरसट होंगे | सैयदना साहब के आगमन पर सकल व्यापारी संघ के द्वारा ने बंद का किया आहृवान | जल मंदिर प्याऊ का शुभारंभ, जल गंगा संवर्धन अभियान का आगाज | संशोधनः एकल प्रणाली से टैंडर होने पर आबकारी विभाग को नुकसान बताने वाले माफिया उर्फ शराब ठेकेदार बाकलिया ग्रुप बौखलाया और लगा हर तरह से धमकाने | गेहूं पंजीयन में सर्वर समस्या से किसान परेशान, घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हो पा रहे रजिस्ट्रेशन | जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग | वालपुर के भगोरिया मेले में हुए क़त्ल के आरोपी गिरफ्तार | 2 को होलिका दहन, 4 को धुलेंडी | वाह रे टीआई अशोक कनेश साहब, आप के अनुसार गांव के आम व्यापारी समझदार नहीं, पर आपकी गजब की समझदारी की भगोरिया हाट में रंग-गुलाल की दुकाने अपनी धोस के साथ बंद करवाएंगे पर अवैध शराब खुलेआम बिकवाएंगे...? | छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा | हज यात्रियों के प्रशिक्षण, टीका-करण व स्वाथ्य परीक्षण हैतु शिविर का आयोजन | लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर संकट | सात वर्षीय मोहम्मद जीशान ने रखा रोजा | अतिक्रमण मुहिम: ठेले, गाड़िया और छोटी घुमटियों हटाकर प्रशासन ने की लीपापोती | शांति समिति की बैठक सम्पन्न | शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और विधायक | सुने घर मे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे पलिस को मिली सफलता | शोक का कहरः शादी में 2 बजे बहन की विदाई, 5 बजे भाई का हुआ अंतिम संस्कार | पंचायत ओर पुलिस ने किया अपना काम, राजस्व विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी |

जिला पत्रकार संघ का महासम्मेलन 20 जनवरी को पारा में, कई विधाओं में पत्रकारों का होगा सम्मान
16, Jan 2023 3 years ago

image


मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय श्री यशवंत घोड़ावत की नवीं पुण्यतिथि पर होगा आयोजन

माही की गूंज, झाबुआ।

         झाबुआ जिले की पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर मूर्धन्य पत्रकार स्वर्गीय श्री यशवंत घोड़ावत की नवीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिला पत्रकार संघ झाबुआ की इकाई पत्रकार संघ पारा द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं पत्रकारों के महासम्मेलन का आयोजन पारा में 20 जनवरी को किया जाएगा। जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी, आयोजन समिति के डॉ. अनिल श्रीवास्तव, शैलेंद्र राठौर ने बताया कि, आयोजन में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव सुरेश शर्मा, एयूजे महिला प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती आभा निगम, साहित्यकार घनश्यामसिंह भाटी, झाबुआ जिला कलेक्टर श्रीमती रजनीसिंह, पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन व सहायक आयुक्त गणेश भाबर अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 

         जिला पत्रकार संघ के महासचिव अक्षय भट्ट व संरक्षक मनोज चतुर्वेदी, हरिशंकर पंवार, ठाकुर निर्भयसिंह, संजय भटेवरा ने बताया कि, आयोजन में स्वर्गीय श्री घोड़ावत जी को श्रद्धांजलि देने के साथ वर्तमान दौर की पत्रकारिता की दिशा पर विमर्श होगा। इसके साथ ही सर्वकालिक संघर्षशील पत्रकारिता सम्मान जो मरणोपरांत आजीवन पत्रकारिता करने वाले पत्रकार के परिजनों को दिया जाएगा। इसके साथ ही आजीवन प्रखर पर पत्रकारिता व उदयमान पत्रकारिता पुरस्कार भी होगा। क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करने के साथ कोविड -19 के दौर में पत्रकारिता करते हुए दिवंगत हुए साथियों का स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम 20 जनवरी शुक्रवार को प्रात साढ़े 10 बजे से शासकीय बालक विद्यालय राजगढ़ रोड पारा में आयोजित होगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |