Sunday, 03 ,August 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राजस्थान की घटना के बाद सक्रिय हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल भवन को लेकर दर्ज करवाई शिकायत | गौ सेवा सर्वोत्तम और परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं होता है- शास्त्री जी | डा. का फर्जी स्थानांतरण आदेश का बड़ा मामला आया सामने | झाबुआ कलेक्टर के साथ हुई यह दुर्घटना सामान्य या षड्यंत्र...? | पुलिस व्यवस्था की खुली पोल, लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान की हुए चोरी | उपराष्ट्रपति का इस्तीफाः असंतोष की शुरुआत या स्वास्थ्य का बहाना ...? | भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी से बड़ी दुर्घटना, तीन जख्मी | मातृशक्ति महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हाउस सेरेमनी व शपथ विधि समारोह संपन्न | बड़े तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत | इरादे तो सैकड़ो बनते हैं बनकर टूट जाते हैं कावड़ वही उठाते हैं जिन्हें भोले बुलाते हैं | महिला एवं बाल विकास मंत्री ने हरिहर आश्रम में पार्थिव शिवलिंग का किया जलाभिषेक | गुजरात की घटना से सबक नहीं लिया तो यहां भी पड़ सकती हैं इंसानी जान खतरे में | सेवानिवृत्त शिक्षक विजयसिंह देवड़ा का आकस्मिक निधन | नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन, निकली गई रैली | आरसीबी की जीत के बाद रजत पाटीदार ने आचार्य देवेंद्र शास्त्री का लिया आशीर्वाद | पीहर पक्ष के साथ लोटी कनक, सुसराल वालो पर करवाया प्रताड़ना का मामला दर्ज | साइलेंट अटैक से काका-भतीजा की एक के बाद एक की हुई मृत्यु | "एक पेड़ मां के नाम" अभियान अंतर्गत पौधारोपण | गूंज असर: थोड़ी ही सही राहत तो मिलेगी, खबर के बाद गड्ढे भरने की रस्म अदायगी करता विभाग |

सांसद ने केन्द्रीय मंत्री गडकरी से की भेंट, क्षेत्र के सडक परिवहन की समस्याओं के निदान के लिए किया अनुरोध
24, Dec 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ। 

         रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर पूरे संसदीय क्षेत्र के विकास तथा क्षेत्रीय जनता को अधिकाधिक सेवा सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयत्नशील है। सांसद डामोर ने देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर लोकसभा क्षेत्र में सीआरएफ के माध्यम से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं पुनः निर्माण के लिए पत्र सौप कर इन्हे क्रियान्वित करने की कार्यवाही के लिए अनुरोध किया। सांसद डामोर ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से रतलाम-झाबुआ फोरलेन सड़क की डीपीआर वर्ष 2022-23 में बनाने के संबंध में चर्चा कर इसे क्रियान्वित किए जाने की मांग की। वही जिला मुख्यालय रतलाम से बॉसवाड़ा (राजस्थान) की सीमा तक लगभग 45 किलोमीटर के फोरलेन सड़क की स्वीकृति दिए जाने, सीईआरएफ योजना अंतर्गत दत्तीगॉव-उमरकोट-तारखेड़ी-रायपुरिया मार्ग लंबाई 40 किलोमीटर की स्वीकृति दिए जाने, जोबट-आम्बुआ एवं गुजरात सीमा तक फोरलेन सड़क की स्वीकृति दिए जाने तथा बड़ौदा-छोटाउदयपुर (गुजरात) अलीराजपुर-कुक्षी- बड़वानी-खरगौन-बेतूल राज्य राष्ट्रीय राजमार्ग-56 को राष्ट्रीय राज्य मार्ग घोषित किए जाने के संबंध में चर्चा कर उक्त कार्य जल्द शुरू करने के संबंध में आग्रह किया। 

         सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सत्पन्न इस भेंट में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी संबधित अधिकारियों को सांसद डामोर द्वारा प्रस्तुत सभी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया एवं आश्वस्त किया कि सभी विषयों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। सांसद गुमानसिंह डामोर की इस पहल एवं क्षेत्रीय विकास की दिशा में समय-समय पर किए जाने वाले प्रयासों की भूरि-भूरि प्रसंशा की है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |