Sunday, 12 ,October 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता में चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन | दिनदहाड़े दंपति से लूट, तमंचे की नोक पर छीने आभूषण और नकदी | चूहा कांड को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, 6 अक्टूबर के बाद जयस करेगा आंदोलन घोषणा | शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के निमित्त निकल भव्य पद संचलन | संघ शताब्दी वर्ष पर अनुशासन के साथ निकाला पथ संचलन | मुख में राम बगल में छुरी | कटाक्षः एमपी अजब और पुलिस गजब... | बेबाकी के साथ सच और विश्वास के सात वर्ष पूर्ण | अब भी अंधविश्वास के अंधकार से जकड़ा जिला, मासूमों की जान दाव पर...? | संदिध परिस्थिति में युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर | प्रो. केशर ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि | चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एस आर आई करवाने की तैयारी | कॉलेज ग्राउंड में भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | एसडीएम मीना के खिलाफ पत्रकारों का सामूहिक निंदा प्रस्ताव जारी | ग्रामीण बैंक में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास | कभी न भूलने वाली तारीख पर दस साल बाद मुख्यमंत्री होगें जनता के बीच | पत्रकारों ने किया -सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान | गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई युवक की मौत | 500-1000 की लालच में चपरासी रिश्वतखोर बैंक मैनेजर के साथ रिश्वत लेते धराएं | खुले में ब्रिज पर बच्चे का जन्म, एएनएम ने आकर काटी नाल |

कांग्रेस की भारत जोड़ो की उप यात्रा पेटलावद सीमा की ओर अग्रसर
20, Nov 2022 2 years ago

image

शहीद टंट्या मामा प्रतिमा से यात्रा हुई प्रारंभ, सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन शामिल

माही की गूंज, झाबुआ।

         अलीराजपुर जिले से चली भारत जोड़ो की उप यात्रा का राणापुर से झाबुआ आगमन हुआ। 20 नवंबर को उप यात्रा स्थानीय शहीद टंट्या मामा प्रतिमा स्थल से प्रातः 9 बजे प्रारंभ हुई। सर्वप्रथम समस्त कांग्रेस जनों ने शहीद  टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके पश्चात "भारत माता की जय" व भारत छोड़ो यात्रा को सफल बनाने के जयघोष के साथ कार्यकर्ता डीजे के साथ हाथ में झंडे लिए चल रहे थे। भारत जोड़ो उप यात्रा का नेतृत्व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रकाश राका, पूर्व विधायक जेवियर मेडा कर रहे थे। उप यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए राजवाड़ा होते हुए आजाद चौक पहुंची। यहां शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात उप यात्रा बाबेल चौराहा होते हुए थांदला गेट पहुंची, जहां जगह-जगह उप यात्रा का स्वागत किया गया। बस स्टैंड फवारा चौक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर समस्त कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण किया। वहां से यात्रा सीधे मेघनगर नाके से होते हुए रंगपुरा रोड से कल्याणपुरा क्षेत्र के खेड़ा ग्राम में पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। कल्याणपुरा में उप यात्रा का कल्याणपुरा क्षेत्र के ठाकुर रविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह गरवाल, मकना निनामा, शंकर शंकर सिंह हटीला, पीर्तश घोड़ावत ने फूल मालाओं से स्वागत किया। तत्पश्चात भारत जोड़ो उप यात्रा पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ा के लिए रवाना हुई। ग्राम खेड़ा में विधायक वालसिंग मेडा को पेटलावद की सीमा पर विधायक कांतिलाल भूरिया, पूर्व विधायक पूर्व विधायक जेवियर मेडा, कोषाध्यक्ष प्रकाश राका ने राष्ट्रीय झंडा हस्तांतरित किया गया, जो धार जिले तक उक्त यात्रा को ले जाएंगे। 

         इस अवसर पर विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि, देश के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकल रही है। हर राज्य में लाखों की तादाद में लोग जुड़ रहे हैं। कांग्रेस को भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। कांग्रेस पार्टी धर्म निरपेक्षता पर विश्वास रखने वाली पार्टी है जो सभी को साथ लेकर सभी को जोड़कर चलने वाली है। भाजपा दौड़ की राजनीति कर रही है बंटवारे की राजनीति कर रही है। इस भारत जोड़ो यात्रा से देश प्रदेश की जनता जनार्दन ने भाजपा को नकार दिया है। 

         इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष हैमचंद डामोर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गंगा मोहनिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष काना गुडिया, प्रवक्ता साबिर फिटवेल, देवेंद्र बंटू अग्निहोत्री, विजय भाबर, विनय भाभर, मथियास, दिलीप भूरिया, शंकर सिंह भूरिया, आशीष भूरिया, जितेंद्र अग्निहोत्री, राजेश भट्ट, पार्षद रशीद कुरेशी, जितेंद्र सिंह राठौर, जितेंद्र शाह, हेमेंद्र बबलू कटारा, धूमा डामोर, रोहित हटीला, वसीम सैयद, करीम शेख, हेमराज वसुनिया,  प्रताप सिंह बुंदेला, सूरज भूरिया, विकास कनेश, गौरव सिंघाड़ा, विजय निनामा, आशीष भूरिया, संजय निनामा, गुफरान कुरेशी, मुन्ना बामनिया, आकाश भूरिया, प्रताप डामोर आदि सैकड़ों की संख्या में भारत जोड़ों की यात्रा में कांग्रेस जन उपस्थित थे।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |