Saturday, 15 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

एबीवीपी के राष्ट्रीय कला मंच ने रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का किया आयोजन
20, Nov 2022 3 years ago

image

लव जिहाद, बलात्कार के विरुद्ध विद्यार्थी परिषद् महिलाओं हेतु सेल्फ डिफेंस के लिए चलाया जा रहा मिशन शाहसी अभियान- विभाग सयोंजक सलोनी शर्मा

माही की गूंज, झाबुआ/थांदला।

        अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झाबुआ जिले कि थांदला ईकाई ने राष्ट्रीय कला मंच द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जयंती पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के आयोजन का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कालामंच के अखिल भारतीय प्रमुख जेपी निरंजन व विशेष उपस्थिति खरगोन विभाग संयोजक कु. सलोनी शर्मा रहे। 

        सलोनी शर्मा ने झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर उद्बोधन देते हुए बताया कि, जिस तरह झांसी की महारानी ने स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लिया उसी प्रकार देश की हर एक लड़की को वीरांगना के रूप में आकर अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। रानी लक्ष्मीबाई पर लिखित 'खुब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी' का जिक्र करते हुए बताया कि, देश में ऐसी कई वीरांगना हमारे देश में हुई, जिन्होंने औरंगजेब मुगलों से लडी व मेवाड़ की महारानी ने अपने स्वाभिमान की रक्षा  के लिए कई रानीयों के साथ जोहर कर लिया, परन्तु अपना स्वाभिमान नही खोया। आज आजाद देश में दरिंदों ने लव जिहाद, बलात्कार, रेप दिनों-दिन बढ़ते जा रहे है इसलिए विद्यार्थी परिषद् महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के लिए देश भर में मिशन शाहसी अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे महिलाओं को सशक्त करने और उनके शसक्तीकरण के लिए जागरुक किया जा रहा है।

        राष्ट्रीय कला मंच के अखिल भारतीय प्रमुख जेपी निरंजन ने अपने उद्बोधन में कहा, देश की आजादी के लिए अदम्य साहस और अप्रतिम शोर्य वीरता की प्रतीक स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों कि आहुति देने वाली महान् वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की शोर्य वीरता के  स्वाभिमान से हम सब प्रेरित है। निरंजन जी ने बताया कि, आजादी केवल मुट्टीभर लोगो ने नही दिलाई बल्कि असंख्य लोगो के बलिदान के बाद और सैकड़ों अपने खोने के बाद चैन की सांस ली है। 

        उद्बोधन के पश्चात जिले भर से आए प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, नाटिका जैसी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। एकल नृत्य में प्रथम स्थान पर शासकीय महाविद्यालय थांदला की छात्रा अंजली भूरिया, द्वितीय स्थान पर कैथोलिक मिशन स्कूल थांदला की छात्रा भूमिका राठौड़, तृतीय स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला की छात्रा कृतिका डामर रही। सामुहिक नृत्य में प्रथम स्थान संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की छात्राओं ने, द्वितीय स्थान कैथोलिक मिशन स्कूल थांदला की छात्राएं रहीं, तृतीय स्थान प्राप्त केशव इंटरनेशनल स्कूल झाबुआ की छात्राएं रहीं। नाटिका प्रस्तुति में प्रथम स्थान पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल थांदला की उत्कृष्ट छात्रावास की छात्राएं रही। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत राशि व प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली सभी टीमों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। प्रतियोगिताओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की निर्णायक प्रोफेसर डॉ. मिना मावी ने छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

        मंच पर नगर अध्यक्ष नितिन डामर प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पलमा खराड़ी उपस्थित रही। जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आभार व्यक्त जिला संयोजक प्रताप कटारा ने किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. जीसी मेहता सफल आयोजन के सहयोगी बने। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री राकेश सहरिया, प्रांत सह मंत्री सुश्री मोनिका पाटीदार, जिला सह संयोजक निलेश गणावा, विकास भूरिया, कालेज केम्पस मंत्री अजय भाबोर, सहमंत्री विजय भाबोर, उपाध्यक्ष कैलाश भाबोर, उपाध्यक्ष दिव्या खराड़ी, प्रियांश अड़, सज्जनसिंग भबोर, नितिन भाबोर, प्रफुल्ल धामनिया, दुल्ला भूरिया, मनेश अमलियार, राजु डामोर, विकास मेड़ा, अरविंद वसुनिया, मनिषा डामोर विनिता कटारा, दिव्या डामोर दिव्या, सरिता अमलियार, अंकित डामोर, रिद्धि गरवाल, रिना मुणिया, सुनील खोखर के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |