Friday, 01 ,August 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राजस्थान की घटना के बाद सक्रिय हुए ग्रामीण, जर्जर स्कूल भवन को लेकर दर्ज करवाई शिकायत | गौ सेवा सर्वोत्तम और परोपकार से बढ़कर कोई पुण्य नहीं होता है- शास्त्री जी | डा. का फर्जी स्थानांतरण आदेश का बड़ा मामला आया सामने | झाबुआ कलेक्टर के साथ हुई यह दुर्घटना सामान्य या षड्यंत्र...? | पुलिस व्यवस्था की खुली पोल, लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक सामान की हुए चोरी | उपराष्ट्रपति का इस्तीफाः असंतोष की शुरुआत या स्वास्थ्य का बहाना ...? | भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की गाड़ी से बड़ी दुर्घटना, तीन जख्मी | मातृशक्ति महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हाउस सेरेमनी व शपथ विधि समारोह संपन्न | बड़े तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत | इरादे तो सैकड़ो बनते हैं बनकर टूट जाते हैं कावड़ वही उठाते हैं जिन्हें भोले बुलाते हैं | महिला एवं बाल विकास मंत्री ने हरिहर आश्रम में पार्थिव शिवलिंग का किया जलाभिषेक | गुजरात की घटना से सबक नहीं लिया तो यहां भी पड़ सकती हैं इंसानी जान खतरे में | सेवानिवृत्त शिक्षक विजयसिंह देवड़ा का आकस्मिक निधन | नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन, निकली गई रैली | आरसीबी की जीत के बाद रजत पाटीदार ने आचार्य देवेंद्र शास्त्री का लिया आशीर्वाद | पीहर पक्ष के साथ लोटी कनक, सुसराल वालो पर करवाया प्रताड़ना का मामला दर्ज | साइलेंट अटैक से काका-भतीजा की एक के बाद एक की हुई मृत्यु | "एक पेड़ मां के नाम" अभियान अंतर्गत पौधारोपण | गूंज असर: थोड़ी ही सही राहत तो मिलेगी, खबर के बाद गड्ढे भरने की रस्म अदायगी करता विभाग |

धूमधाम से मनाया संत जूड का पर्व
29, Oct 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, झाबुआ।

        जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर नवापाड़ा भंडारिया में में संत जूड थादेउस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मिस्सा पूजा के मुख्य याजक फादर पीटर खराड़ी  प्रशासक कैथोलिक डायसिस झाबुआ थे एवं मुख्य प्रवचक फादर प्रताप बारिया कैथोलिक चर्च झाबुआ के पल्लीपुरोहित थे। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि, संत जूड प्रभु येशु के बारह शिष्यों में से एक थे। वे निराशा में आशा बनकर उनके भक्तों की सहायता करता है उनकी मध्यस्थता प्रार्थना से असम्भव कार्य सम्भव हो जाता है।  मिस्सा पूजा पूर्व जुलुस निकाला गया व सिर्फ चर्च परिसर में ही संचालित रहा। मिस्सा पूजा में कुल 16 पुरोहितों ने भाग लिया। मिस्सा पूजा के पूर्व पल्लीपुरोहित फादर जामु कटारा ने सभी आए अतिथियों का स्वागत किया। मिस्सा पूजा समारोह प्रवेश नृत्य के साथ प्रारम्भ हुआ जिसमें बालिकाओं भाग लिया। समारोह में थांदला, झाबुआ  मेघनगर, पंचकुई, बड़ीधामनी, गोपालपुरा, राणापुर,  डुंगरिपाड़ा, झापादरा व मोहनकोट के विश्वासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन फादर माइकल मकवाना ने किया। आभार पल्ली पुरोहित फादर जामु ने माना। इस दौरान 294 मीसाये मन्नत धन्यवाद स्वरूप चढ़ाई गई। पर्व के दौरान पल्ली परिषद के सदस्यों युवा व माता मरियम संघ व सिस्टर्स द्वारा सहयोग दिया गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |