Monday, 23 ,February 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

छः वर्षीय इजहान पठान ने रखा रोजा | हज यात्रियों के प्रशिक्षण, टीका-करण व स्वाथ्य परीक्षण हैतु शिविर का आयोजन | लगातार बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, गेहूं की फसल पर संकट | सात वर्षीय मोहम्मद जीशान ने रखा रोजा | अतिक्रमण मुहिम: ठेले, गाड़िया और छोटी घुमटियों हटाकर प्रशासन ने की लीपापोती | शांति समिति की बैठक सम्पन्न | शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और विधायक | सुने घर मे चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे पलिस को मिली सफलता | शोक का कहरः शादी में 2 बजे बहन की विदाई, 5 बजे भाई का हुआ अंतिम संस्कार | पंचायत ओर पुलिस ने किया अपना काम, राजस्व विभाग निभाए अपनी जिम्मेदारी | देवर की शादी में नाचने व रील बनाने से रोका तो नवविवाहिता ने पति का गला घोट की हत्या | 23 टैंकर वितरण के साथ विधायक ने किया कार्यकर्ताओं से संवाद | दिलीप परमार का हुआ शासकीय सेवा काल समाप्त, हुई भावभीनी विदाई | आसमान से आफ़त की बारिश किसानों की फसले चौपट | बड़ा ही हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस | जिले में गौ-हत्या को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन, उधर भारत बीफ एक्सपोर्ट में लगातार बढ़ा रहा अपनी रेंक | पुलिस चौकी पर मनाया 77वां गणतंत्र दिवस | हर्षोल्लास के साथ मनाया 77 वा गणतंत्र दिवस | 4 स्थाई वारंटीयों गिरफ्तार | बसंत पंचमी के पावन पर्व शिवशक्ति महायज्ञ की पूर्णाहुति |

कौन असली, कौन नकली...?
19, Sep 2022 3 years ago

image

छ: नम्बर मे भाजपा का फ़सा पेच, कलम खिलेगा या बजेगा भोंपू

माही की गूंज, पेटलावद।

        पेटलावद मे वार्ड क्रमांक छ: मे भाजपा के लिये प्रत्याशी अब गले की हड्डी बन गये हैं। एक तरफ़ चंद घंटो मे मामाजी पेटलावद मे जनसभा को संबोधित करेंगे और दूसरी तरफ वार्ड क्रमांक छ: मे भाजपा प्रत्याशी नूरा कुश्ती मे लगे हैं। यहाँ प्रत्याशी तो ठीक पार्टी खुद उहापोह की स्थिति मे है कि वार्ड छ: से भाजपा का प्रत्याशी कौन है?  मामाजी के आने के पहले भाजपा के कमल निशान प्राप्त प्रत्याशी गौतम गेहलोत ने एक बार फिर से ताल ठोकते हुए घोषणा की है कि, वो वार्ड क्रमांक 6 के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी है। तो वही वार्ड छ: से निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ने वाले भाजपा के बागी प्रत्याशी शंकर राठौड़ भी अपने आप को भाजपा का अधीकृत प्रत्याशी बता रहे हैं। दोनों अपने-अपने दावे सोशल मीडिया के माध्यम से ताल ठोक रहे है। अब गेंद पार्टी के पाले में है की मामाजी के आने के पूर्व अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करे। 

पोस्टर से गायब कलम का प्रत्याशी ओर निर्दलीय 

        मुख्यमंत्री की सभा के लिए बने मंच पर लगे बैनर पर भाजपा ने वार्ड नंबर 6 का कोई प्रत्याशी का फ़ोटो नही लगा न ही 15 पार्षदों में बैठने की व्यवस्था में वार्ड नम्बर 6 के प्रत्याशी की कुर्सी नही लगी। वही निर्दलीय को लेकर स्टेण्ड भाजपा का साफ नही है बैनर पर निर्दलीय का फोटो नही न ही मंच पर जगह दी गई। इस विषय मे मण्डल अध्यक्ष, चुनाव प्रभारी और जिलाध्यक्ष कोई भी जवाब नही दे पाए।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |