Sunday, 12 ,October 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता में चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन | दिनदहाड़े दंपति से लूट, तमंचे की नोक पर छीने आभूषण और नकदी | चूहा कांड को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, 6 अक्टूबर के बाद जयस करेगा आंदोलन घोषणा | शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के निमित्त निकल भव्य पद संचलन | संघ शताब्दी वर्ष पर अनुशासन के साथ निकाला पथ संचलन | मुख में राम बगल में छुरी | कटाक्षः एमपी अजब और पुलिस गजब... | बेबाकी के साथ सच और विश्वास के सात वर्ष पूर्ण | अब भी अंधविश्वास के अंधकार से जकड़ा जिला, मासूमों की जान दाव पर...? | संदिध परिस्थिति में युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर | प्रो. केशर ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि | चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एस आर आई करवाने की तैयारी | कॉलेज ग्राउंड में भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | एसडीएम मीना के खिलाफ पत्रकारों का सामूहिक निंदा प्रस्ताव जारी | ग्रामीण बैंक में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास | कभी न भूलने वाली तारीख पर दस साल बाद मुख्यमंत्री होगें जनता के बीच | पत्रकारों ने किया -सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान | गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई युवक की मौत | 500-1000 की लालच में चपरासी रिश्वतखोर बैंक मैनेजर के साथ रिश्वत लेते धराएं | खुले में ब्रिज पर बच्चे का जन्म, एएनएम ने आकर काटी नाल |

जय अंबे पदयात्रा समिति 10 दिवसीय पदयात्रा पर हुई रवाना
28, Aug 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, काकनवानी।

        जय अंबे पदयात्रा समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से गांव में मां जगत जननी जगदंबा की शोभायात्रा निकालते हुए काकनवानी अंबाजी से गुजरात अंबाजी के लिए 60 लोगों का जत्था रवाना हुआ। इसी बीच शिव मंदिर काकनवानी पर रात्रि विश्राम हेतु आए सारंगी से 150 पदयात्री भी अपने रथ के साथ काकनवानी संघ में सम्मिलित होकर बाजार में शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। शोभायात्रा के बीच में गांव के सरपंच सांता बाबू निनामा ने समस्त पद यात्रियों को शुभ यात्रा की बधाई दी एवं सरपंच पति मंडल उपाध्यक्ष बाबू निनामा ने सभी 60 पद यात्रियों को गमछा भेंट कर शुभ सफल यात्रा के लिए बधाई व शुभकामना दी।

        पदयात्रा वर्ष 2014 से प्रतिवर्ष भादवि पूनम दर्शन हेतु गुजरात अंबाजी के लिए रवाना होते हैं। जो कि 10 दिनों की यात्रा पूर्ण कर 11 दिन में वापसी होती है। उक्त यात्रा के अध्यक्ष ड़ाडम चंद राठौड़, उपाध्यक्ष नरेश चंद्र पंचाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव ललित चौहान, माताजी के सेवक कान्हा वर्मा एवं पंकज पंचाल व्यवस्थापक संतोष पंचाल, अल्केश पंचाल के सानिध्य में प्रतिवर्ष सफल यात्रा की जाती है।

        इस वर्ष जय अंबे पदयात्रा संघ में काकनवानी के करीब 20 नवयुवक जोर शोर से पद यात्रा में सम्मिलित होने का आह्वान कर पद यात्रा में सम्मिलित हुए।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |