Sunday, 12 ,October 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता में चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन | दिनदहाड़े दंपति से लूट, तमंचे की नोक पर छीने आभूषण और नकदी | चूहा कांड को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, 6 अक्टूबर के बाद जयस करेगा आंदोलन घोषणा | शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के निमित्त निकल भव्य पद संचलन | संघ शताब्दी वर्ष पर अनुशासन के साथ निकाला पथ संचलन | मुख में राम बगल में छुरी | कटाक्षः एमपी अजब और पुलिस गजब... | बेबाकी के साथ सच और विश्वास के सात वर्ष पूर्ण | अब भी अंधविश्वास के अंधकार से जकड़ा जिला, मासूमों की जान दाव पर...? | संदिध परिस्थिति में युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर | प्रो. केशर ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि | चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एस आर आई करवाने की तैयारी | कॉलेज ग्राउंड में भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | एसडीएम मीना के खिलाफ पत्रकारों का सामूहिक निंदा प्रस्ताव जारी | ग्रामीण बैंक में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास | कभी न भूलने वाली तारीख पर दस साल बाद मुख्यमंत्री होगें जनता के बीच | पत्रकारों ने किया -सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान | गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई युवक की मौत | 500-1000 की लालच में चपरासी रिश्वतखोर बैंक मैनेजर के साथ रिश्वत लेते धराएं | खुले में ब्रिज पर बच्चे का जन्म, एएनएम ने आकर काटी नाल |

धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
20, Aug 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, काकनवानी।

        जन्माष्टमी के दिन सुबह से ही मंदिर पर बलून व पुष्प मालाओं से पूरे मंदिर को साज सज्जा कर सजाने का कार्य किया गया था। क्या छोटे क्या बड़े सभी में उत्साह नजर आ रहा था। बालक-बालिकाएं भी कृष्ण बनकर रास खेल रहे थे। इसके साथ ही मटकी फोड़ का भव्य आयोजन रखा गया। जिसमें नन्हे-नन्हे बालक-बालिकाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। मटकी फोड़ कार्यक्रम की प्रथम इनाम सरपंच श्रीमती सांता बाबू निनामा की ओर से रखा गया एवं द्वितीय इनाम संदीप रसिकलाल पंचाल की ओर से रखा गया था। प्रथम इनाम नन्हीं बालिका परी दीपक पंचाल ने जीता वही दूसरा इनाम साजन धर्मराज एवं तीसरा इनाम टिंकू उमेश पंचाल ने जीता।

        मटकी फोड़ कार्यक्रम के पश्चात भव्य कीर्तन भजन का आयोजन रखा गया जो कि रात 12 बजे तक चला। 12 बजे श्री कृष्ण जन्म प्रकट उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पटाखों की तिल मिल आकाशीय तारों में नजर आ रही थी तो वही बच्चों ने बलून फोड़े पुष्प वर्षा की गई। तत्पश्चात श्री कृष्ण जी की आरती उतारी गई एवं महाप्रसाद वितरण कर विजेताओं को क्रमशः प्रथम राशि 2 हजार 121 रुपए एवं द्वितीय 1 हजार 111 रुपए एवं तृतीय 501 रुपए का नगद पुरस्कार वितरण किया गया। वही श्री कृष्ण जी को छप्पन भोग लगाकर माखन मिश्री के साथ केक भी काटा गया।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |