Sunday, 12 ,October 2025
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

राज्य स्तर खो-खो प्रतियोगिता में चापानेर की तीन बालिकाओं का चयन | दिनदहाड़े दंपति से लूट, तमंचे की नोक पर छीने आभूषण और नकदी | चूहा कांड को लेकर आज हाई कोर्ट में सुनवाई, 6 अक्टूबर के बाद जयस करेगा आंदोलन घोषणा | शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव के निमित्त निकल भव्य पद संचलन | संघ शताब्दी वर्ष पर अनुशासन के साथ निकाला पथ संचलन | मुख में राम बगल में छुरी | कटाक्षः एमपी अजब और पुलिस गजब... | बेबाकी के साथ सच और विश्वास के सात वर्ष पूर्ण | अब भी अंधविश्वास के अंधकार से जकड़ा जिला, मासूमों की जान दाव पर...? | संदिध परिस्थिति में युवक-युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका पुलिस मौके पर | प्रो. केशर ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि | चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में एस आर आई करवाने की तैयारी | कॉलेज ग्राउंड में भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | एसडीएम मीना के खिलाफ पत्रकारों का सामूहिक निंदा प्रस्ताव जारी | ग्रामीण बैंक में चोरों ने किया चोरी का असफल प्रयास | कभी न भूलने वाली तारीख पर दस साल बाद मुख्यमंत्री होगें जनता के बीच | पत्रकारों ने किया -सम्मान समारोह में शिक्षकों का सम्मान | गणेश विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई युवक की मौत | 500-1000 की लालच में चपरासी रिश्वतखोर बैंक मैनेजर के साथ रिश्वत लेते धराएं | खुले में ब्रिज पर बच्चे का जन्म, एएनएम ने आकर काटी नाल |

नागर समाज ने धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण का जन्मोत्सव महापर्व
20, Aug 2022 3 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        स्थानीय श्री बाँके बिहारी मंदिर थांदला पर नागर समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव महापर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी श्रद्धा एवं धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 9 बजे मंदिर पर ध्वजारोहण किया गया, पश्चात भगवान श्री कृष्ण का महाभिषेक विद्वान ब्राम्हणों के सानिध्य में नितिन मुरलीधर नागर द्वारा किया गया, उसके बाद भगवान की आरती की गई। दिन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा श्री भगवान का आकर्षण श्रृंगार किया गया। रात्रि 8 बजे से श्री दिपेन्द्रजी, सौम्य नागर, उर्विश नागर द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें नागर समाज तथा बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के गांवों के श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। रात्रि ठीक 12 बजे मंदिर नंद घर आनंद भयो, जय हो नंदलाल की। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की की धुन से गुंजायमान हो गया ओर भक्तों ने नाचते-गाते भगवान श्री कृष्ण के जन्म की महाआरती में भाग लिया साथ ही जन्मोत्सव महापर्व मनाया गया। पश्चात उपस्थित समस्त श्रद्धालु भक्तों  को माखन, मिश्री, पंचामृत, पंजीरी, दूध, मिठाई की प्रसाद वितरित की गई।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |