Sunday, 08 ,September 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ विराजे श्री गणेश | पुलिस चौकी पर संपन्न हुई शांति समिति की बैठक | हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म मे "चार" अंक का महत्व | तालाब में नहाने गए युवक की मिली लाश | बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक जख्मी, मेन ट्यूब के साथ बाईक का टायर हुआ अलग | किसान यूनियन के बैनर तले निकली ट्रैक्टर रैली | लावारिस हालत में मिली बिना नंबर की बाइक | स्थानीय आपत्तियों के साथ नीलामी प्रक्रिया अपूर्ण होने के चलते नीलामी प्रक्रिया निरस्त | बाइक का संतुलन बिगड़ने से खेत में गिरी, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत | तेज रफ्तार बस ने भैंस को मारी टक्कर, बड़ा हादसा होते-होते टला | मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई | बाईक-पिकअप की भिड़ंत, एक की मौत | यह कैसा सुशासन जहाँ बागड़ ही खेत खा रही है...! | 4 दुकानों की नीलामी 30 को | अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों का कराटे में संभागीय स्तर पर हुआ चयन | श्रावण मास परायण की हुई पूर्णाहुति | तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत 2 गंभीर घायल | भोले शंभू भोलेनाथ, बोल बम बोल बम के नारों के साथ निकले कांवड़ यात्री | प्रजापति श्री संघ ने किया पौधरोपण | अवंतिकानाथ भगवान महाकाल की नगरी में डमरू नाद का बनाया विश्व रिकॉर्ड |

सार्थक परिवार ने नोगांवा नदी मुक्तिधाम के कायाकल्प का उठाया बीड़ा
20, Aug 2022 2 years ago

image

जनसहयोग से बनाया जाएगा सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम
माही की गूंज, थांदला। 
        नौगांवा नदी तट पर स्थित नगर के पूराने मुक्तिधाम के कायाकल्प का सामाजिक संगठन साथर्क परिवार ने बीडा उठाया है। नौगांवा नदी मुक्तिधाम के सवर्सुविधायुक्त बनाने के लिए कई संगठनो के साथ समाजसेवीयो ने भी काफी प्रयास किए। नगर परिषद को भी मुक्तिधाम के लिए बजट आवंटित हुआ था, किन्तु परिषद भी राशि का सदुपयोग नही कर पाई। मुक्तिधाम पर मूलभूत सुविधाए नही होने से दाह संस्कार कर्म मे काफी परेशानी आ रही थी। जिसको ध्यान मे रखकर मुक्तिधाम के कायाकल्प व सवर्सुविधा युक्त बनाने की कायर्योजना के साथ विगत दिनो साथर्क परिवार ने कार्य प्रारंभ कर दिया। कायाकल्प के अंतर्गत सवर्प्रथम मुक्तिधाम मे दाह संस्कार स्थल खुला होनेे से बारिश मे मौसम मे परेशानी होती थी, जिसे प्राथमिकता के देते हुए संस्कार स्थल को टीन शेड से ढकंवा कर सुरक्षित किया गया। जिससे अब बारीश के मौसम मे भी अंतिम संस्कार करने मे परेशानी नही होगी। 
        साथर्क परिवार के गगनेश उपाध्याय, पंकज गोड, विजय जोशी व सुशील शर्मा ने बताया कि, मुक्तिधाम को सवर्सुविधा युक्त बनाने की कायर्योजना तैयार की गई है। जिसके तहत तीन शवो के एक साथ दाह संस्कार के लिए नवीन शेड, लकडी गोदाम, शिव मंदिर, श्रृद्धांजलि हाल, स्नानगृह, उद्यान, मुख्य द्वार आदि व्यवस्था जनसहयोग से किया प्रस्तावित है। नगर के आमजन से भी मुक्तिधाम के लिए सुझाव मांगे गए है। साथर्क परिवार अन्य कार्यो की भांति पूरी पारदर्शिता के साथ इस कार्य के लिए कृत संकल्पित है। साथर्क परिवार के सदस्यो ने इस पूनीत कार्य मे सहभागी बनने के लिये सभी का आव्हान किया है। 
        नौगांवा नदी मुक्तिधाम को नगर की शान के रूप मे स्थापित करने की दिशा मे किए जा रहे कार्य के लिये साथर्क परिवार की सवर्त्र सराहना की जा रही है। गौरतलब है कि, साथर्क परिवार एक सामाजिक संगठन होकर सामाजिक व धामिर्क आयोजन ने सक्रिय भूमिका निभाता आ रहा है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |