Sunday, 08 ,September 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ विराजे श्री गणेश | पुलिस चौकी पर संपन्न हुई शांति समिति की बैठक | हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म मे "चार" अंक का महत्व | तालाब में नहाने गए युवक की मिली लाश | बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक जख्मी, मेन ट्यूब के साथ बाईक का टायर हुआ अलग | किसान यूनियन के बैनर तले निकली ट्रैक्टर रैली | लावारिस हालत में मिली बिना नंबर की बाइक | स्थानीय आपत्तियों के साथ नीलामी प्रक्रिया अपूर्ण होने के चलते नीलामी प्रक्रिया निरस्त | बाइक का संतुलन बिगड़ने से खेत में गिरी, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत | तेज रफ्तार बस ने भैंस को मारी टक्कर, बड़ा हादसा होते-होते टला | मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई | बाईक-पिकअप की भिड़ंत, एक की मौत | यह कैसा सुशासन जहाँ बागड़ ही खेत खा रही है...! | 4 दुकानों की नीलामी 30 को | अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों का कराटे में संभागीय स्तर पर हुआ चयन | श्रावण मास परायण की हुई पूर्णाहुति | तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत 2 गंभीर घायल | भोले शंभू भोलेनाथ, बोल बम बोल बम के नारों के साथ निकले कांवड़ यात्री | प्रजापति श्री संघ ने किया पौधरोपण | अवंतिकानाथ भगवान महाकाल की नगरी में डमरू नाद का बनाया विश्व रिकॉर्ड |

महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
15, Aug 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला। 

        भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के गौरवशाली अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के माध्यम से देश को अंग्रजो की गुलामी की जंजीर से निकालने वाले अमर शहीदों का याद किया जा रहा है। पूरे देश में आजादी के जश्न को अपने-अपने स्तर व तरीकों से मनाया जा रहा है। प्रत्येक भारतवासी का यह नैतिक कर्तव्य है कि, आजादी के अमृत महोत्सव में पूर्ण  राष्ट्रीय भावना के साथ सहभागिता करें। उक्त विचार महाविद्यालयीन प्राचार्य डॉ. जीसी मेहता ने विद्यार्थियों की तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

        "हर घर तिरंगा अभियान" के अंतर्गत आयोजित की गई तिरंगा रैली में सम्मिलित विद्यार्थियों को देश भक्ति और जन सेवा के लिए प्रेरित करते हुए डॉ. पीटर डोडियार ने कहा कि, हम सरहद पर शत्रुओं से भले ही नहीं लड़ पा रहे हैं लेकिन हमें समाज व राष्ट्र को क्षति पहुंचाने वाले तत्वों व भीतरी देशघाती शत्रुओं से राष्ट्र की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

        प्रो. एसएस मुवेल ने कहा कि, यदि हम ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन करें तो यह भी राष्ट्र व समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग है।

        डॉ. बीएल डावर ने विद्यार्थियों को बताया कि, राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य ही राष्ट्र की तन- मन- धन से सेवा करना है।

        डॉ. मीना मावी ने कहा कि, समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों के प्रति समाज में जागरूकता लाने एवं सामाजिक सुधार के प्रयास द्वारा हम अपनी राष्ट्रीय भावना को व्यक्त कर सकते हैं।

        प्रो. एच डूडवे ने भी विद्यार्थियों को संविधान व कानून के अनुरूप आचरण करते हुए मौलिक कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। डॉ. शुभदा  भोंसले ने विद्यार्थियों को अपनी रूचि के अनुसार खेलों का चयन कर उन में दक्षता हासिल करने और प्रादेशिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन हेतु मार्गदर्शन दिया।

        प्रो. मनोहर सोलंकी ने कहा कि, गुरुजनों के दी गई उपरोक्त सीख एवं सुझाव को अपने आचरण में लाएं और प्रयास करें कि हर विद्यार्थी, हर नागरिक उनका अनुसरण करें तो हमारा तिरंगा विश्व पटल पर शान से लहराएगा। "आजादी का अमृत महोत्सव " सही मायने में भारत के पारंपरिक वैभव और गौरव को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास है तिरंगा रैली में महाविद्यालयीन स्टाफ, कार्यालय  स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की एवं शाम 6 बजे दशहरा मैदान में आयोजित वाहन रैली में भी अपनी उपस्थिति दर्ज की।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |