Sunday, 08 ,September 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ विराजे श्री गणेश | पुलिस चौकी पर संपन्न हुई शांति समिति की बैठक | हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म मे "चार" अंक का महत्व | तालाब में नहाने गए युवक की मिली लाश | बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक जख्मी, मेन ट्यूब के साथ बाईक का टायर हुआ अलग | किसान यूनियन के बैनर तले निकली ट्रैक्टर रैली | लावारिस हालत में मिली बिना नंबर की बाइक | स्थानीय आपत्तियों के साथ नीलामी प्रक्रिया अपूर्ण होने के चलते नीलामी प्रक्रिया निरस्त | बाइक का संतुलन बिगड़ने से खेत में गिरी, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत | तेज रफ्तार बस ने भैंस को मारी टक्कर, बड़ा हादसा होते-होते टला | मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई | बाईक-पिकअप की भिड़ंत, एक की मौत | यह कैसा सुशासन जहाँ बागड़ ही खेत खा रही है...! | 4 दुकानों की नीलामी 30 को | अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों का कराटे में संभागीय स्तर पर हुआ चयन | श्रावण मास परायण की हुई पूर्णाहुति | तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत 2 गंभीर घायल | भोले शंभू भोलेनाथ, बोल बम बोल बम के नारों के साथ निकले कांवड़ यात्री | प्रजापति श्री संघ ने किया पौधरोपण | अवंतिकानाथ भगवान महाकाल की नगरी में डमरू नाद का बनाया विश्व रिकॉर्ड |

तिरंगा की आन, बान, शान के लिए अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे- एसडीएम
14, Aug 2022 2 years ago

image

देश प्रेम के जज्बे के साथ भारत माता की जय और वन्देमातरम से गूंज उठा नगर, मौका था आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा का

सम्पूर्ण नगर में आकर्षक लाइटिंग व साउंड सिस्टम से राष्ट्र गान का गायन, आज़ादी के पश्चात पहली बार नगर हुआ रोशनी से जगमग

माही की गूंज, थांदला।

        आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश और प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते शनिवार शाम को थांदला में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में नगर के समस्त विभागीय अधिकारी, कर्मचारी व समाज के हर वर्ग ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी निभाई। देशप्रेम के जज्बे के साथ स्थानीय दशहरा मैदान से नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई यह  तिरंगा यात्रा निकली। इस यात्रा के दौरान पूरा मार्ग तिरंगामय नजर आया। जगह-जगह लगे मंचों से पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा के समापन दशहरा मैदान थांदला में किया गया। अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 13 से 17 अगस्त तक हर घर, दफ्तर और दुकान में तिरंगा फहराने का आह्वान अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना द्वारा नगर वासियों से किया गया। प्रशासन की अगुवाई में निकली इस तिरंगा यात्रा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थीं। वहीं  प्रशासन व नगर परिषद ने पूरे यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने के साथ हर चौराहे, घर, दुकान और दफ्तरों पर तिरंगे झंडे लगवाकर माहौल को तिरंगामय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लोगों में भी तिरंगा यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर छात्र-छात्राएं, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर डटे रहे। थांदला की जनता को तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़ कर सहभागिता दर्ज कराने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने धन्यवाद दिया एवं थांदला वासियों से आग्रह किया कि, वे हर घर, दफ्तर और दुकान पर तिरंगा फहराएं। तिरंगा भी वे अपनी मेहनत की कमाई से खरीद कर घरों, दुकानों में सजाएं। इस मौके पर ढोल, डीजे से देशभक्ति के गीतों पर तिरंगा हाथों में लिये हर व्यक्ति थिरक रहा था नगर के इतिहास में पहली बार सम्पूर्ण नगर में नगर परिषद द्वारा सुंदर लाइटिंग व ध्वनि विस्तारक यंत्रों से देशभक्ति गीत एवं सुबह-शाम राष्ट्र गान होने से पूरा नगर देश भक्ति में लीन है।

        देश आज़ादी की 75वी वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में हम सभी अमृत महोत्सव के रूप में 05 दिनों तक धूमधाम से मनावेगे। मैं नगरवासियों से निवेदन करता हु कि, सभी तिरंगा की आन, बान, शान के लिये इस महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। उक्त बाते एसडीएम अनिल भाना अनुविभागीयअधिकारी थांदला ने कही। ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना, तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रविन्द्र राठी, नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, नायब तहसीलदार अनिल बघेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भरतसिंह टांक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद सुश्री राधा डावर, थाना प्रभारी श्रीमती कौसल्या चौहान, ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल राठौर, डॉ. मनीष दुबे, मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय सहित समस्त विभागीय, कर्मचारी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि गण, मीडिया कर्मी मौजूद थे। इस तिरंगा यात्रा में शिक्षा विभाग से कर्मचारियों की उपस्थिति सहरानीय रही। बहरहाल जो भी हो देश अमृत महोत्सव मनाने में कोई कसर नही छोड़ रहा है। तिरंगा यात्रा में चार पहिया वाहन ने भी अपनी सहभगिता की। निश्चित रूप से जो पैदल नही चल सकते उन्होंने भी सम्पूर्ण नगर की यात्रा पूरी की।



माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |