Sunday, 08 ,September 2024
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

गणपति बप्पा मोरिया की गूंज के साथ विराजे श्री गणेश | पुलिस चौकी पर संपन्न हुई शांति समिति की बैठक | हमारी भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म मे "चार" अंक का महत्व | तालाब में नहाने गए युवक की मिली लाश | बाइक दुर्घटना में दो की मौत, एक जख्मी, मेन ट्यूब के साथ बाईक का टायर हुआ अलग | किसान यूनियन के बैनर तले निकली ट्रैक्टर रैली | लावारिस हालत में मिली बिना नंबर की बाइक | स्थानीय आपत्तियों के साथ नीलामी प्रक्रिया अपूर्ण होने के चलते नीलामी प्रक्रिया निरस्त | बाइक का संतुलन बिगड़ने से खेत में गिरी, बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत | तेज रफ्तार बस ने भैंस को मारी टक्कर, बड़ा हादसा होते-होते टला | मेडिकल स्टोर पर हुई कार्रवाई | बाईक-पिकअप की भिड़ंत, एक की मौत | यह कैसा सुशासन जहाँ बागड़ ही खेत खा रही है...! | 4 दुकानों की नीलामी 30 को | अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों का कराटे में संभागीय स्तर पर हुआ चयन | श्रावण मास परायण की हुई पूर्णाहुति | तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत 2 गंभीर घायल | भोले शंभू भोलेनाथ, बोल बम बोल बम के नारों के साथ निकले कांवड़ यात्री | प्रजापति श्री संघ ने किया पौधरोपण | अवंतिकानाथ भगवान महाकाल की नगरी में डमरू नाद का बनाया विश्व रिकॉर्ड |

मुस्लिम समाज व भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा
13, Aug 2022 2 years ago

image

माही की गूंज, थांदला।

        'हिंदुस्तान जिंदाबाद', 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' के नारों के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा दो पहिया वाहन से सेकंडों ग्रामीण नवयुवकों ने अम्रत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा नविन क्रषि उपज मंडी से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पुन मंडी पहुंची। जिसमें कलसिंह भाबर, लक्ष्मण नायक, समर्थ उपाध्याय व युवा मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल हुए। थांदला में मुस्लिम समाज द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में शामिल मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, युवा और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। देर शाम निकली इस यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा गौसिया जामा मस्जिद से मिकु चौराहा, कुमार मोहल्ला, पिपली चौराहा, आजाद चौक, मठ वाला कुआं, गवली मोहल्ला, बोहरा मोहल्ला होते हुए नूरी गार्डन पहुंची।

अनुशासित रूप से निकली तिरंगा यात्रा

        तिरंगा यात्रा में शामिल मुस्लिम समाज के नागरिकों ने अपने दोपहिया वाहनों पर तिरंगा लगा रखा था। वही बाइक पर पीछे बैठे युवकों ने तिरंगे को अपने हाथों में ले रखा था। गगनभेदी देश प्रेम नारों के साथ निकली यह यात्रा पूरी तरह से अनुशासित रही।

        इस अवसर पर मौलाना इस्माइल कादरी, हाजी शाहिद खान, गुलाम कादर खान, सलीम वकील, पूर्व पार्षद फरजमान उर्फ फरु लाला पठान, मुख्तियार खान, पत्रकार इमरान खान, जावेद खान, शमशेर पठान साजिद शेख, सोहेल शेख, अमीर जमान खान, वसीम शेख, कुददुस शेख, लियाकत खान, बब्बू भाई ट्रेलर, शब्बीर खान सलमान खान रुउल्ला खान साहिर पठान मोइन पठान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

देश की एकता अखंडता के लिए तत्पर रहेगा मुस्लिम समाज

        तिरंगा यात्रा निकलने से पूर्व यात्रा को समाज के वरिष्ठ सदस्य गुलाम कादर खान ने संबोधित करते हुए कहा कि, भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। यह प्रत्येक हिंदुस्तानी के लिए गर्व का विषय है। मुस्लिम समाज हमेशा देश की एकता, अखंडता और रक्षा के लिए तत्पर रहेगा। इसके लिए यदि मुस्लिम समाज को जान की बाजी भी लगानी पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेगा।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |