
जानिए अमरगढ़ पंचायत में चुनाव के क्या रहे नतीजे
माही की गूंज, अमरगढ़।
बीते दिन ग्राम में 6 सरपंच दावेदारों के नतीजे जैसे-जैसे मतपत्र पेटी में जमा हो रहे थे वैसे-वैसे सरपंच दावेदारों व सहयोगियों की धड़कनें बढ़ रही थी। ग्राम में 2 मतदान केंद्र बने थे, वार्ड क्रमांक 1 से 6 तक के लिए अलग मतदान केंद्र क्रमांक 70 बना था जिसमे लगभग शाम 7 बजे तक मतदान चला। वही वार्ड क्रमांक 7 से 12 के लिए अलग मतदान केंद्र क्रमांक 71 था जिसमे लगभग शाम 6 बजे तक मतदान चला। मतदान के बाद रात लगभग साढ़े 12 बजे तक मतपत्रों की गणना की गई।
पिन्टू सिंह बने सरपंच
रात साढ़े 12 बजे तक चली मतगणना में मतदान केंद्र क्रमांक 70 में 146 वोट लेकर पिन्टू सिंह भूरिया सबसे आगे राहे, वही भेरकी डिंडोर को 90 वोट, भग्गा बिलवाल को 81 वोट, तोलिया अमलियार को 49 वोट, सुभाष मुणिया व बाबू बिलवाल को 33-33 वोट मिले। साथ ही 2 लोगो ने नोटा पर मतदान किया।
मतदान केंद्र क्रमांक 71 में 163 वोट लेकर सुभाष मुणिया आगे रहे, वही भग्गा बिलवाल को 108 वोट, पिन्टू सिंह भूरिया को 98 वोट, भेरकी डिंडोर को 57 वोट, तोलिया अमलियार को 12 वोट, बाबू बिलवाल को 6 वोट मिले। साथ ही 2 लोगो ने नोटा पर मतदान किया।
कुल मतगणना में सरपंच पद के दावेदार पिन्टू सिंह भूरिया 244 वोट पाकर सरपंच मनोनीत हुए। वही दूसरे स्थान पर सुभाष मुणिया 196 वोट मिले। भग्गा बिलवाल को 189 वोट मिले। भेरकी डिंडोर को 147 वोट मिले। तोलिया अमलियार को 61 वोट मिले। बाबू बिलवाल 39 वोट मिले। 4 वोट नोटा को मिले। वही लगभग 84 मतपत्र निरस्त हुए।
ग्राम के कुल 12 वार्ड में से 9 वार्ड मेंबर निर्दलीय निर्वाचित हुए वही 3 वार्ड मेंबर के लिए वोटिंग की गई थी।
मडी राणा व विक्रम मैडा को मिली लिड
ग्राम पंचायत अमरगढ़ से जिला पंचायत से विक्रम वालसिंग मैडा व जनपद पंचायत से मडी लुणचंद राणा ने लिड हांसिल की।
उपसरपंच पद के दावेदार कोन...?
ग्राम के 12 वार्ड मेंबर में से अब इस कार्यकाल में उपसरपंच कोन बनेगा इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। क्योंकि किसी ने भी अपने पत्ते नही खोले है। पूर्व उपसरपंच ने भी इस चुनाव में अपनी दावेदारी नही दिखाई इसके चले यह कह पाना मुश्किल है कि अब उपसरपंच कोन बनेगा।