Monday, 17 ,August 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण | अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश | अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ा हादसा टला | हत्या या आत्महत्या... | कुएं से मिला देवर-भाभी का शव, दो दिन से थे लापता |

भ्रष्टाचार की नीव पर बनी नाली आखिर कब तक टिक पाएगी
Report By: सुनील सोलंकी 28, Jul 2024 2 years ago

image

मामला थांदला जनपद की ग्राम पंचायत परवाड़ा का 

जिम्मेदार ग्राम पंचायत व सब इंजीनियर की मिलीभगत से नाली निर्माण मे भ्रष्टाचार कर के कर दी इतिश्री  


माही की गूंज, खवसा।

         मध्यप्रदेश सरकार आम जनता को मूलभूत सुविधाएं मिले इसी उद्देश्य के साथ शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में कई जगह शासकीय मद से मिलने वाली राशि से निर्माण कार्य करवाया जाता है। लेकिन निर्माण के वक्त निर्माण एजेंसी वह मॉनेटिंग करने वाले सब इंजीनियर की मिली भगत से शासन के पैसों की जमकर बर्बादी की जाती है या भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसकी बानगी आप देख सकते हैं थांदला जनपद की ग्राम पंचायत परवाड़ा में। यहां दो माह पहले ही निम्न व घटिया स्तर का कार्य करके नाली का निर्माण किया गया। नाली में निम्न व घटिया स्तर का सरिया और सीमेंट व डस्ट चुरी का उपयोग निर्माण कार्य मे किया गया। जिसके कारण नाली में जो उच्च गुणवता के कार्य होना चाहिए था वह नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि, स्थानीय व्यक्तियों को ठेका देकर पंचायत में कार्य करवाया उसमें भी निम्न व घटिया स्तर का माल मटेरियल लगाकर पंचायत ने शासन के पैसों की बर्बादी की गई है।

          मिली जानकारी के अनुसार परवाड़ा ग्राम पंचायत के भेरूपाड़ा फलिया में 10 लाख से अधिक की नाली निर्माण का कार्य किया गया निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत थी जिसका कार्य गर्मी में ही शुरू किया गया था। नाली निर्माण पूर्ण हो चुका है आधे से अधिक इसका भुगतान भी हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि, यहां सब इंजीनियर साहब कभी भी मूल्यांकन करने नहीं पहुंचे हैं ना ही कभी नाली निर्माण को देखने ग्राम पंचायत व स्थानी ठेकेदार ने मनमर्जी अनुसार यह कार्य करके शासन के पैसों की बर्बादी की है। अगर इस नाली निर्माण की मटेरियल की लैब में टेस्टिंग की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। यहां सवाल यह है कि, इसकी जांच करें कौन...? यहां तो कहावत सिद्ध हो रही है कि जब बागड़ ही खेत को खाने लगे तो रखवाली करेगा कौन। यानि ग्राम पंचायती निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार करेगी तो कैसे कार्य होगा यह सहज जी अंदाज लगाया जा सकता है। 

           मामले में परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव मानसिंह डामर से चर्चा की तो कहा कि, कार्य तो पूरा हो गया है अभी भुगतान बाकी है, बाकी जैसा भी कार्य हुआ है सही हुआ है।


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |