Thursday, 03 ,September 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

अनाथ बच्चों की मदद को आगे आए जनप्रतिनिधि | धूमधाम से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी | प्रशासनिक फेरबदल एसडीएम तनुश्री मीणा को बालाघाट सीईओ की कमान | श्री सिद्धेश्वर महिला मंडल ने निकाली कावड़ यात्रा | हर घर तिरंगा अभियान के तहत् लायंस क्लब के तत्वाधान में निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित | ट्रक की चपेट में आई बाईक 2 की दर्दनाक मौत | आर्यिका 105 श्री विनम्रज्योति माताजी का सल्लेखना पूर्वक उत्कृष्ट समाधि मरण | शहर में चोरों का आतंक, तीन घरों के ताले टूटे, एक से 2.60 लाख नकद और जेवरात चोरी | बैडमिंटन में दीपशिखा पंचाल का संभाग स्तर पर चयन | कुएं में डूबने से मौत | चोरों ने किया चोरी करने का प्रयास हुए नाकाम | श्री सांवरिया सेठ पैदल पालकी यात्रा का भव्य समापन | तारखेड़ी से लौट रहे युवक के साथ हुई लूट की वारदात, जांच में जुटी पुलिस | रातों रात गायब हुआ चालीस बाय चालीस का टीन शेड | इंद्रदेव को खुश करने के लिए मनाई उज्जैयिनी | रोहित हत्याकांड के 21 दिन बाद भी कानून का इंसाफ अधूरा | दस वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, खनिज निरीक्षक के पद पर हुए चयनित | कनेक्शन काटने के नाम पर रिश्वत की मांग, शिकायत हुई तो फर्जी हस्ताक्षर कर लगा दिया आवेदन | सभी ग्राम पंचायत मे हुए ट्रांसफर तो परवाड़ा ग्राम पंचायत के सचिव का क्यों नहीं हुआ ट्रांसफर...! | संभागायुक्त ने किया कलेक्टर, जिला पंचायत, जोबट एसडीएम एवं तहसील कार्यालयों का निरीक्षण |

विद्युत विभाग की लापरवाही कहे या अनभिज्ञता, सिंचाई के लिए उपयोग मे आने वाली विद्युत लाइन की चपेट में आई दो भैंस की मौत
Report By: नारायण पालरा 29, Apr 2024 2 years ago

image

माही की गूंज, भामल।

         ग्राम भामल में बाजना मार्ग से थोड़ा आगे सिंचाई के लिए जाने वाले तार जमीन से केवल दो फिट ऊपर तक ही लटक रहे है। इस बारे में पहले भी कई बार ग्राम पंचायत व ग्रामीणों ने विद्युत वितरण केंद्र खवासा के जूनियर इंजीनियर को मौखिक एवं लिखित में भी अवगत करवाया गया था। जूनियर इंजीनियर की हट धर्मिता व विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण बीते दिन एक गरीब किसान की दो भैंसे मौके पर तड़प-तड़प कर मर गई। वडलीपाड़ा के किसान दुल्ला नानजी डिंडोर ने बताया कि, मेरी दोनों भैंसे दूध देती थी एवं अभी गर्मी में कहीं फसल नहीं है तो इनको चराने के लिए मैं खेत तरफ लाया था। लेकिन मुझे क्या पता कि, भामल तरफ तार इतने जमीन से नजदीक है कि मेरी भैंसों की मौत हो जाएगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण  मेरी दोनों भैंसे मौत के गाल में समा गई। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है...?

         वही किसान लाल सिंह सोलंकी, कमल सोलंकी, जोरावर सोलंकी, भारत खेर आदि ने बताया कि, काफी समय से तार जमीन के नजदीक झुके हुए हैं लेकिन फिर भी विभागीय अधिकारियों ने कोई ध्यान ही नहीं दिया। कितनी बार इनको अवगत करवाया लेकिन जूनियर इंजीनियर की लापरवाही के कारण दो भैंस की मौत हो गई।

           वहीं मामले में मुकेश परमार जेई खवासा का कहना है कि, बारिश में तार को तो चेंज नहीं कर सकते थे फसले लगी हुई थी और बारिश में ट्रैक्टर जा नहीं सकता था इसलिए वह खंबे नहीं लगा पाए। अभी गर्मी में वहां खंभे लगाए जाएंगे। रही बात भैंसों की मौत की तो उनका जो भी मुआवजा होगा विभाग की तरफ से दिया जाएगा। 

           ममता बहादुर सिंह चरपौटा सरपंच ग्राम पंचायत भामल ने बताया कि, दो भैंसों की मौत हो गई है। एक गरीब किसान के के माथे पर चिंता की लकीरें हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण दो भैसों  की मौत हो गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द इन तारों को ऊपर करके सही करना चाहिए ताकि आने वाले दिनों में और किसी जानवर की मौत न हो।

 


माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |