Tuesday, 26 ,May 2026
RNI No. MPHIN/2018/76422
: mahikigunj@gmail.com
Contact Info

HeadLines

माही की गूंजः खबर का असर | सप्ताह में दो दिन मुख्यालय पर तो एक दिन रात्रि विश्राम के कलेक्टर के आदेश पर पटवारियों में हलचल...? | जिले के हर कस्बे में चल रहे फर्जी आरओ वाटर प्लांट या फिर वाटर चिलर...? पेयजल गुणवत्ता की कोई गारंटी नहीं | वाह रे... सिस्टम जिंदा को मृत बताया... | संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका | जन्मदिवस पर वर्षितप आराधकों को करवाये पारणें | जल जीवन जल मिशन में बनी पानी की टंकी में पानी ही नहीं पहुंचा | मासूम की हत्या और महिला पर जानलेवा हमले के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली | नगरपालिका ने खुद अतिक्रमण कर लाखों में बैच दी 52 गुमटियां | विडंबनाः झाबुआ जिले की भूमि पर बन रहा डेम, झाबुआ जिले की भूमि से ही काली मिट्टी ले जाकर किया जा रहा कार्य | आर्थिक संकट की आहट... या नाकामियों पर देशभक्ति का घूंघट...? | लवेश स्वर्णकार पर मामला दर्ज, सहमति के साथ शारीरिक संबंध या दुष्कर्म....? | अवैध रेत के व्यापार पर निरंकुश हुआ विभाग ओर प्रशासन | डॉ. शिव दयाल सिंह की जगह जिले के नए पुलिस कप्तान होंगे देवेंद्र पाटीदार | स्थाई समाधान नहींः अतिक्रमण के नाम पर नगरपालिका का हर बार एक नया ढकोसला | 4 हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर भरकर तालाब में से मोरम-मिट्टी खनन होने तक गांधी जी के बंदर की तरह अंधा, गूंगा व बहरा बना हुआ था प्रशासन | नए ठेके शुरू होते ही ठेकेदार की लुट, शराब की बोतल पर लिखी कीमत से अधिक राशि की वसूली | यह कैसा सुशासनः दांत तोड़ दूंगा, और जिंदा गाड दूंगा...? | विपक्ष का संवैधानिक हक है विरोध करना... | 2 दिन से पड़ी मृत गाय कोई सुध लेने वाला नहीं |

रात के अंधेरे में आखिर कौंन चोरी कर गया दो डम्फर जप्त रेत
Report By: राकेश गेहलोत 07, Jan 2024 2 years ago

image

एसडीएम दिसम्बर में की थी कार्यवाही, नए साल में रेत गायब

माही की गूंज, पेटलावद। 

         गत माह पेटलावद एसडीएम अनिल कुमार राठौर को, मंडी सचिव की और बालू रेत से भरे अवैध डंफर मंडी परिसर में खड़े होने एवं हेलिपेड़ को नुकसान पहुँचाने की शिकायत के बाद कार्यवाही करते हुए 11 दिसम्बर को मंडी के बहार से एक रेत भरा डम्फर जप्त किया। जबकि दो डम्फर चालक हेलीपेड के करीब रेत खाली करके भाग गए। जप्त डंफ़र थाना पेटलावद में खड़ा करवाया गया। जबकि दो डम्फर खाली हुई रेत का पंचनामा बनाया गया। जप्त रेत अचानक 2 जनवरी को सुबह मौके से गायब हो गई । बताया जा रहा 1 जनवरी की रात में जेसीबी ओर ट्रेक्टर के माध्यम से रेत उठाई गई। जप्त रेत किसने ओर किसकी अनुमति से उठाई इसकी कोई जानकारी नही मिली।

     सबसे बडी बात रेत जप्त करने वाले एसडीएम अनिल राठौर से जब इस सम्बंध में जानकारी चाही गई तो उन्होंने इसकी कोई जानकारी नही होने की बात कहते हुए मामले को दीखवाने की बात कही । दो दिन बीत जाने के बाद भी ऐसी कोई जानकारी साहब की ओर से नही मिली जिससे ये पता चल सके कि जप्त  रेत आखिर गई कहा...?

     सोमवार की रात में जप्त रेत जेसीबी ओर ट्रेक्टर से उठाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद जागरूक नागरिक ने इसका वीडियो बनाया और पुलिस तक सूचना पहुचाई लेकिन पुलिस की ओर से रेत प्रशासन द्वारा जप्त करना और उनके द्वारा कार्यवाही करने की बात कहते हुए मामले से  पल्ला झाड़ लिया।

एसडीएम की छवि हो रही धूमिल

    आईएएस एसडीएम अनिल कुमार राठौर को पदस्थ हुए एक वर्ष से अधिक हो गया है लेकिन उन पर कोई गम्भीर आरोप नही लगे और उनकी साफ छवि के चर्चे भी राजस्व के गलियारों में हो रहे हैं। लेकिन जप्त रेत के रातों रात यू बीना उनकी जानकारी के गायब हो जाना सवालिया निशान लगा रहा हे। इस मामले में बाजार में, अधिकारियों की मिलीभगत की चर्चा आम हो रही हैं। शिकायत करने वाले मंडी सचिव को नही पता कि रेत किसकी अनुमति से उठाई गई।

अवैध रूप से चल रहे रेत के ठिये तो यहां भी हुई सेटिंग

     नगर और नगर के आसपास एक दो नही कम से कम 15 से 20 रेत के अवैध ठिये संचालित हो रहे हैं। इसमें से ज्यादातर ठिये मुख्य मार्गो से लगे हुए है जिन पर रोज जवाबदारों का आना-जाना होता है जिसे ये अनदेखा कर निकल जाते हैं। अब बाज़ार में यही चर्चा है कि जब रेत के ठिये मिलीभगत से चल सकते हैं और रोज बिना रॉयल्टी के ओवरालोड रेत वाहन  आ जा सकते तो इसमें कोनसी बड़ी बात है की जप्त रेत इन्ही ठिये वालो के माध्यम से मिलीभगत कर ठिकाने लगाई गई होगी। जप्त रेत के साथ जप्त डम्फर अभी भी थाने पर ही खड़ा है, ऐसे में खनिज विभाग द्वारा इसका कोई निराकरण हुआ इसकी संभावना भी कम है।




माही की गूंज समाचार पत्र एवं न्यूज़ पोर्टल की एजेंसी, समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करे... मो. 9589882798 |